Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

बिहार :- वैशाली न्यूज : बिहारः रामनवमी पर वैशाली और सारण में खुशियों की जगह पसरा सन्नाटा, 5 बच्चों की मौत; 3 लापता

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 116

Share:

वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के गनियारी गंगा घाट और राघोपुर क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। इन घटनाओं में सात बच्चों की मौत की आशंका है।

वैशालीः बिहार के वैशाली में रामनवमी के दिन खुशियों की जगह मातम छा गया। दरअसल वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग प्रखंड के गनियारी गंगा घाट पर शुक्रवार को स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। वहीं राघोपुर क्षेत्र में भी दो बच्चियां भी नदी की तेज धार की चपेट में आ गई।

तीन बच्चियों के ग्रामीणों ने बचाया


रामनवमी पर पूजा करने के पहले गंगा घाट में स्नान करने गई 6 लड़कियां अचानक गहरे पानी  में डूबने लगी । मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए 3 बच्चियों को बचा लिया, लेकिन बाकी को नहीं बचाया जा सका।

3 बच्चियों के बचाया नहीं जा सका


मिली जानकारी के अनुसार बचाई गई बच्चियों में पंखुरी कुमारी (14), चांदनी कुमारी (18) और अनुष्का कुमारी (15) शामिल हैं। वहीं सोनी कुमारी (22), सीमा कुमारी (18) और आंचल कुमारी (12) डूब गईं। इनमें से सीमा कुमारी का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा गया है, जबकि दो बच्चियों की तलाश जारी है।

राघोपुर में चचेरी बहनों के साथ हादसा


वैशाली के ही राघोपुर क्षेत्र में एक और दर्दनाक घटना सामने आई। गंगा स्नान करने गई दो चचेरी बहनें तेज धारा की चपेट में आ गईं। इस हादसे में 13 वर्षीय सत्तो कुमारी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और गोताखोरों की मदद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है

सारण में तीन सगे भाई-बहनों की दर्दनाक मौत

उधर, सारण जिले के छपरा के मांझी थाना क्षेत्र के मटियार गांव में घाघरा नदी से कटकर बने पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। ये तीनों सगे भाई-बहन थे और रोज की तरह परिवार के साथ लकड़ी काटने नदी पार गए थे।अचानक पानी में फिसलने से तीनों गहरे गड्ढे में चले गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts