Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : 'ब्रजवासी कभी बद्तमीजी नहीं करते, बाहरी लोग करते हैं', मथुरा की होली पर ऐश्‍वर्या कौशिक ने कायदे से सुनाया..

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 1, 2026 / Post views : 257

Share:

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ऐश्‍वर्या कौशिक ने ब्रज की होली में महिलाओं की छेड़खानी को लेकर अपनी बात रखी है उनका कहना है कि बद्तमीजी बाहरी लोग ही करते है। 

mathura holi

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ऐश्‍वर्या कौशिक

मथुरा: उत्‍तर प्रदेश के मथुरा में इन दिनों होली पर्व की धूम मची है। दूरदराज से लोग ब्रज की गलियों में होली खेलने पहुंच रहे हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर कई महिलाओं के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ब्रज में होली के नाम पर महिलाओं के साथ अश्‍लील व्‍यवहार किया जा रहा है। उनके निजी अंगों पर लोग जानबूझकर रंग फेंक रहे हैं। एनबीटी ऑनलाइन इन वीडियो की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करता है। इनमें से बहुत सारे वीडियो पुराने भी हैं। इस बीच, एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने इन महिलाओं के दावे को गलत बताते हुए ब्रज की होली और परंपरा का समर्थन किया है।

ऐश्‍वर्या कौशिक नामक इस इंफ्लूएंसर ने नंदगांव में होली खेलने के दौरान एक वीडियो बनाकर इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट किया है। इसमें उनका कहना है- 'बहुत सारे लोगों ने मुझसे कहा कि मैम आप इस मुद्दे पर वीडियो बनाइए कि ब्रज में जो गलत हरकतें होती हैं महिलाओं के साथ में। ये बात बिल्‍कुल सत्‍य है। मैं अभी नंदगांव की गलियों में ही हूं। ब्रजवासी, ब्रज के लोग कभी भी कोई बद्तमीजी नहीं करते। बाहर से आए हुए लोग ही बद्तमीजी करते हैं। मैं तो आपसे यही कहूंगी कि जो लोग बद्तमीजी कर रहे हैं, उनको आप पकडि़ए और पुलिस के हवाले करिए। सही से जब उनकी कुटाई होगी तब आपको पता चल जाएगा कि वे ब्रजवासी हैं या बाहर से आते हैं।

'ये आज का नहीं, साढ़े 5 हजार साल पुराना कल्‍चर'

ऐश्‍वर्या आगे कहती हैं- 'जिनको गालियों से दिक्‍कत है, जिनको यहां की रसियाओं से प्रॉब्‍लम है तो पहली बात तो ये है कि हम सब बाहर से यहां ब्रज में होली खेलने आ रहे हैं। ब्रज के कल्‍चर को देखने आ रहे हैं। अगर आपमें हिम्‍मत नहीं है और आप उसका अपमान करना चाह रहे हो। कोसते हैं यहां आकर तो इसमें ब्रजवासियों की कोई गलती नहीं है। ये अभी का नहीं है। ये कल्‍चर साढ़े पांच हजार साल पुराना है। जहां कान्‍हा को ओखल से बांध दिया जाता है तो फिर हमारी बिसात ही क्‍या है।'

ऐश्‍वर्या के समर्थन में उतरे यूजर्स

इंफ्लूएंसर ऐश्‍वर्या कौशिक के समर्थन में तमाम लोग सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। उनको उनके वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि ब्रज में बद्तमीजी करने वाले ज्‍यादातर लोग बाहरी होते हैं। लोगों ने ब्रज की परंपरा का समर्थन और सम्‍मान करने के लिए ऐश्‍वर्या कौशिक की तारीफ की है।


नंदगांव में खेली गई विश्‍वप्रसिद्ध लट्ठमार होली

गौरतलब है कि बरसाना और नंदगांव की विश्‍वप्रसिद्ध लट्ठमार होली के आयोजन के बाद शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्‍ण की जन्‍मस्‍थली मथुरा में भी होली का खुमार चढ़ा रहा। पूरा परिसर अबीर, गुलाल और फूलों की खुशबू से सरोबार हो गया। मान्यता है कि होली की शुरुआत द्वापर युग में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने की थी। ब्रज में होली का यह हुल्लड़ बसंत पंचमी से शुरू होकर पूरे 40 दिनों तक चलता है। कहा जाता है कि बरसाना और नंदगांव में गोपियों के साथ होली खेलने के पश्चात भगवान मथुरा में होली खेलने पधारे थे।

Tags :

#holi

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts