Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

मनोरंजन न्यूज़ : Khatron Ke Khiladi 15 का केपटाउन शेड्यूल खत्म, लेकिन विनर पर बना हुआ है सस्पेंस

Abhyuday Bharat News / Thu, Jun 25, 2026 / Post views : 236

Share:

एक्शन और एडवेंचर से भरपूर टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शोज में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) को लेकर फैंस की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। शो के होस्ट और मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने आखिरकार साउथ अफ्रीका के केपटाउन में चल रहे लंबे और चुनौतीपूर्ण शूटिंग शेड्यूल को पूरा कर लिया है। रोहित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए इस कठिन सफर के खत्म होने की जानकारी दी।

बता दें कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह शेड्यूल बेहद थका देने वाला और शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन साथ ही यह एक शानदार अनुभव भी था। उन्होंने बताया कि इस बार कंटेस्टेंट्स और पूरी टीम को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। रोहित ने दर्शकों से वादा किया कि जुलाई में शुरू होने वाले इस सीजन में ‘डर का नया दौर’ देखने को मिलेगा, जिसमें ऐसे खतरनाक स्टंट्स होंगे जो पहले कभी नहीं दिखाए गए।

इस बार पुराने खिलाड़ी भी आयेंगे नजर

इस बार शो में कई नए और पुराने खिलाड़ियों का दमदार मुकाबला देखने को मिला। नए चेहरों में गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट और अविनाश मिश्रा जैसे नाम शामिल हैं, जबकि अनुभवी कंटेस्टेंट्स के तौर पर रुबीना दिलैक, करण वाही और जैस्मीन भसीन ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक, यह शो जुलाई 2026 के पहले वीकेंड पर प्रसारित हो सकता है और ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की जगह ले सकता है।

फिर होंगे खतरनाक स्टंट्स

शो के दौरान कई मुश्किल टास्क और खतरनाक स्टंट्स के बीच कंटेस्टेंट्स ने अपनी हिम्मत का परिचय दिया। फाइनल की दौड़ में करण वाही, अविनाश मिश्रा और फरहाना भट्ट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। ऐसे में ट्रॉफी के लिए असली मुकाबला कौन करेगा और कौन ट्रॉफी अपने घर लेके जाएँगे ये देखना रोमांचक रहेगा।

विनर का नाम है सीक्रेट

हालांकि केपटाउन की शूटिंग पूरी होने के बावजूद शो के विजेता का नाम अभी सामने नहीं आया है. यही बात इस सीजन को और भी दिलचस्प बना रही है। आमतौर पर दर्शक मान लेते हैं कि विदेशी लोकेशन पर शूटिंग खत्म होने के साथ ही विजेता भी तय हो जाता है, लेकिन इस बार मेकर्स ने अलग रणनीति अपनाई है। केपटाउन में केवल ग्रैंड फिनाले तक के स्टंट्स और एपिसोड्स की शूटिंग की गई है, जबकि विनर की घोषणा वाला एपिसोड अभी शूट नहीं हुआ है।

मुंबई में होगा विनर के नाम का खुलासा

शो का अंतिम एपिसोड और ट्रॉफी सेरेमनी मुंबई में एक भव्य सेट पर फिल्माई जाएगी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण शो के परिणाम को गोपनीय रखना बताया जा रहा है। यदि विजेता का नाम पहले ही सामने आ जाए तो दर्शकों का रोमांच कम हो सकता है। यही वजह है कि मेकर्स ने अंतिम फैसले को आखिरी समय तक सुरक्षित रखने का प्लान बनाया है। अब पहले शो टीवी पर प्रसारित होगा और दर्शक हर हफ्ते कंटेस्टेंट्स की रोमांचक यात्रा तथा खतरनाक स्टंट्स का आनंद लेंगे। इसके बाद जब शो अपने अंतिम चरण में पहुंचेगा, तब मुंबई में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया जाएगा और विजेता के नाम से पर्दा उठेगा।
फिलहाल रोहित शेट्टी मुंबई लौटकर शो के पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों में जुटने वाले हैं. वहीं फैंस की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कौन ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अपने नाम करेगा।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts