ब्रेकिंग
सूचना
ABN Express News 24x7
दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. न्यूनतम तापमान में अब लगातार गिरावट आ रही है. दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान गुरुवार को दर्ज किया गया. बिहार, झारखंड और यूपी का भी यही हाल है. राजस्थान में आज से शीतलहर चल सकती है. मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है. एक नजर डालते हैं देशभर के मौसम पर.
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने शुरू हो गयी है तो दक्षिण भारत में बारिश से राहत नहीं मिल रही है. राजधानी दिल्ली में बुधवार को इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आने वाले दिनों में दिल्ली में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक नये पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक से उत्तर भारत में मौसम बदल सकता है.
झारखंड में मौसम में आने वाले दो तीन दिनों में बदलाव आ सकता है. मौसम केंद्र ने कहा है कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि कई जिलों में हल्का कोहरा छाया रहेगा.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में में मौसम तेजी से बदल रहा है. प्रदेश के नौ जिलों में आज सोमवार तक तेज पछुआ हवा चलेगी. जिसके कारण ठंड बढ़ जाएगी. हालांकि दिन की खिली धूप में बहुत ज्यादा ठंड का अहसास नहीं होगा, लेकिन शाम घिरते ही कड़ाके की सर्दी महसूस होगी. सूर्यास्त के बाद तापमान में अचानक से गिरावट आ सकती है. राजधानी पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, सीवान, किशनगंज, जमुई, बक्सर, कैमूर, भागलपुर, शेखपुरा, जहानाबाद, वैशाली, मधेपुरा और कटिहार में ठंड के साथ कोहरा भी देखने को मिल सकता है.
आज हो सकती है इन राज्यों में बारिश
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और दक्षिण कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. कल यानी गुरुवार को तमिलनाडु में जोरदार बारिश हुई थी.
: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल रहा है. न्यूनतम तापमान में अब लगातार गिरावट आ रही है. दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम तापमान गुरुवार को दर्ज किया गया. बिहार, झारखंड और यूपी का भी यही हाल है. राजस्थान में आज से शीतलहर चल सकती है. मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है. एक नजर डालते हैं देशभर के मौसम पर.

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन