Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर जानलेवा हमला, भीड़ ने कार के शीशे तोड़े, परिवार चिल्लाता रहा, पिता घायल...

Abhyuday Bharat News / Fri, Apr 10, 2026 / Post views : 140

Share:

बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा और उनके परिवार पर दिल्ली के तिलक नगर में रोडरेज के चलते हमला हुआ। भीड़ ने कार के शीशे तोड़े और उनके पिता को घायल कर दिया।

मथुरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा/वृंदावन के बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा पर दिल्ली में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 7 अप्रैल की रात करीब 10 बजे दिल्ली के तिलक नगर इलाके में हुई, जब अभिनव अपने परिवार के साथ कार में सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक कुछ लोगों ने उनकी कार को घेर लिया और गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया।

भीड़ ने घेरकर कार के शीशे तोड़े

हमले का वीडियो, जिसे अभिनव अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि भीड़ डंडों से कार पर हमला कर रही है और शीशे तोड़ रही है। कार के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य डर के मारे चीखते हुए सुने जा सकते हैं। जैसे ही कार का अगला शीशा तोड़ा गया, अंदर बैठी एक महिला की चीख ने स्थिति की भयावहता को और स्पष्ट कर दिया।

पिता पर हमला, घायल हुए

अभिनव के पिता तरुण राज अरोड़ा ने बताया कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें उन्हें चोटें आईं। उन्होंने बताया कि हमलावरों का आरोप था कि उनकी कार से एक बच्चे के पैर में चोट लग गई है। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।

रोडरेज का मामला दर्ज, 3 हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए रोडरेज का मामला दर्ज किया। शुरुआती जांच के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को तिहाड़ जेल भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा सके।

बच्चे को नहीं आई चोट

तरुण राज अरोड़ा के मुताबिक, पुलिस उन्हें और पीड़ित बच्चे को अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने पुष्टि की कि बच्चे को किसी भी तरह की गंभीर चोट नहीं लगी है। वहीं, मारपीट और हमले में घायल हुए तरुण राज अरोड़ा का इलाज किया गया।

अभिनव अरोड़ा का भावुक पोस्ट

घटना के बाद अभिनव अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखा, 'जलते घर को देखने वालो, फूस का छप्पर आप का है… उसके कत्ल पे मैं भी चुप था, अब मेरा नंबर आया… मेरे कत्ल पे आप भी चुप हैं, अगला नंबर आप का है।' यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

Abhivav Arora Insta Post

धर्म से जोड़ने पर दी सफाई

अभिनव अरोड़ा ने अपने पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना को किसी धर्म या समुदाय से जोड़कर देखना गलत है। उन्होंने लिखा कि वे सिख धर्म का गहरा सम्मान करते हैं और यह घटना कुछ व्यक्तियों के कृत्य का परिणाम है, न कि किसी पूरे समुदाय की सोच का।

पुलिस जांच जारी

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। CCTV फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पूरी घटना की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts