ब्रेकिंग
सूचना
दिल्ली में उत्तम नगर हत्याकांड मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एमसीडी ने आरोपी की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई करने जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी निजामुद्दीन से जुड़ी संपत्ति पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अब तक इस मामले में एक नाबालिग समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच जारी है ।
उत्तम नगर इलाके में 4 मार्च को होली के दिन हुई इस घटना के बाद तनाव फैल गया और पिछले दो दिनों से हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर आग लगा दी गई थी। हालांकि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और भारी संख्या में पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। पुलिस ने अब तक इस मामले में आठ लोगों को पकड़ा है, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), मुस्ताक (46), कमरुद्दीन (36), मुजफ्फर (25) और ताहिर (18) के अलावा दो अन्य की हुई है। ये सभी उत्तम नगर के ही रहने वाले हैं।
डीसीपी (द्वारका) कुशल पाल सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 11:09 बजे दिल्ली पुलिस को अलग-अलग समुदायों के पड़ोसियों के बीच झगड़े की सूचना की पीसीआर कॉल मिली थी। उत्तम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक लड़की ने महिला पर पानी का गुब्बारा फेंक दिया था। इसके बाद दोनों परिवारों के सदस्य सड़क पर इकट्ठा हो गए और झगड़ा बढ़ते-बढ़ते हिंसक हो गया।
इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष से पांच यानी कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें 26 वर्षीय तरुण को गंभीर चोटें आई थीं और गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन