Mon, 20 Apr 2026
Logo

ब्रेकिंग

नोएडा: बैंक्विट हॉल में सूट-बूट में आया चोर, पहले खाया खाना, फिर 5 लाख रुपये से भरा बैग लेकर हुआ चंपत

होर्मुज के पास जहाज जब्त करने पर भड़का ईरान, ओमान सागर में अमेरिकी जहाजों पर दागे ड्रोन, तनाव

नेपाल में बालेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, भारत से 100 रुपये से ज्यादा के सामान पर टैक्स को लेकर भड़के लोग

अक्षय चेतना: परशुराम, अक्षय तृतीया और ब्रह्मांडीय काल-दर्शन

गमले में ढेरों मिर्च, टमाटर और भिंडी उगाने के लिए क्या करें? माली ने बताया फ्री का घोल, फूल खिलते ही डालना होगा

वेदांता पावर प्लांट हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अभी तक 24 मजदूरों की मौत, 12 घायलों में 3 की हालत गंभीर

दुल्हन चढ़ी घोड़ी, फूट-फूटकर रोया दूल्हा, विदाई के बाद अब बनेगा 'घर जमाई', छत्तीसगढ़ की इस अनोखी शादी ने किया भावुक

नारी शक्ति वंदन बिल का 'फर्जी लैटर' लाया राजस्थान में सियासी भूचाल, अब वसुंधरा राजे का करारा जवाब मचा रहा हलचल

राहुल निकला अब्दुल अजीज, पहले पिलाई रेड बुल, फिर जबरदस्ती बनाया हिंदू छात्रा का वीडियो, इंदौर महिला थाने में FIR

रब ने बना दी जोड़ी, 17 साल के इंतजार के बाद मुकेश के घर गूंजी शहनाई, 1300 किलोमीटर दूर मिला जीवनसाथी

सूचना

उत्तर प्रदेश :- नोएडा न्यूज : नोएडा में कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन पर DGP राजीव कृष्ण की नजर, ADG अमिताभ यश ने भी ली जानकारी

Abhyuday Bharat News / Mon, Apr 13, 2026 / Post views : 37

Share:

नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन पर लखनऊ से नजर रखी जा रही है। नोएडा की पल-पल की गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नोएडा में कर्मचारियों के व्यापक विरोध प्रदर्शन को लेकर लखनऊ से पैनी नजर रखी जा रही है। सरकार के स्तर पर कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर पहले ही निर्देश जारी किए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में गौतमबुद्धनगर के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। डीएम मेधा रूपम के स्तर पर कर्मचारियों को उचित सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद भी नोएडा में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसको देखते हुए पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण की ओर से शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर बनाई गई है। किसी भी प्रकार से शहर में अराजकता की स्थिति न उत्पन्न हो इसको लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

कंट्रोल रूम से रखी नजर

यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण और एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से नोएडा के हालात पर नजर रखी। वे लगातार कंट्रोल रूम से स्थिति की निगरानी करते रहे। साथ ही, एडीजी कानून व्यवस्था ने स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क बनाए रखा। पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम में ली गई।

दरअसल, नोएडा के फेज 2 में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर एक कंपनी के बड़ी संख्या में कर्मचारियों की ओर से किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा प्रदर्शनकारियों ने कुछ अन्य वाहनों में आग लगा दी। इससे इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति बन गई।

जाम से परेशान रहे लोग

नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण पूरा एनसीआर अस्त-व्यस्त हो गया। दिल्ली से लेकर गाजियाबाद तक प्रदर्शन का असर दिखा। मेरठ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे, एनएच-9 और दिल्ली जाने वाली सड़कों पर जाम जैसी स्थिति बन गई। डीजीपी ने इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से इसके बाद डायवर्जन प्लान लागू कर खाली सड़कों से फंसे ट्रैफिक को निकाला गया।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts