ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 151
भदोही में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किया गया एक व्यक्ति चिता पर जिंदा मिल गया। अंतिम संस्कार से ठीक पहले उसकी सांसें चलती देख परिजनों के होश उड़ गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया किअनिल जींदा है । और गंभीर चोट के चलते गहरी बेहोशी में चले गए थे। फिलहाल उनका इलाज जारी है और हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है। अनिल की पत्नी मालती ने वाराणसी के निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना पूरी जांच किए ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, पीड़ित की बहन कमला वनवासी का कहना है कि अगर समय रहते हरकत न दिखती, तो उनका भाई जिंदा ही जला दिया जाता।
गांव के प्रधान राजीव जायसवाल ने भी इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। एक तरफ यह घटना चिकित्सा व्यवस्था की संभावित लापरवाही को उजागर करती है, तो दूसरी तरफ जीवन और मृत्यु के बीच की उस पतली रेखा को भी दिखाती है, जहां एक पल की चूक सब कुछ बदल सकती है। फिलहाल अनिल जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं और पूरा गांव उनके स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।
Tags :
#breking news
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन