Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

मनोरंजन न्यूज़ : 19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

Abhyuday Bharat News / Tue, Jun 30, 2026 / Post views : 257

Share:

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ (Awarapan) को फैंस का काफी प्यार मिला था. इस फिल्म की इमोशनल कहानी, शानदार म्यूजिक और इमरान हाशमी के दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी. वहीं, अब 19 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) रिलीज होने के लिए तैयार है. मेकर्स ने आज इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है.

सामने आए ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) के 1 मिनट 45 सेकेंड के टीजर देखकर साफ लग रहा है कि इस बार भी फिल्म में प्यार, दर्द, बदला और एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा. इस टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के किरदार शिवम से होती है. वह बाइक पर सफर करते नजर आते हैं, हालांकि शुरुआत में उनका चेहरा नहीं दिख रहा, लेकिन बैकग्राउंड में उनकी आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह कहते हैं, “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होतीं. उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है.” यह डायलॉग टीजर के माहौल को रहस्यमयी और भावनात्मक बना रहा है।

टीजर में ये सीन सबसे इमोशनल

बता दें कि टीजर का सबसे भावुक पल तब आता है, जब शिवम एक कब्र के सामने खड़ा दिखाई देता है. कब्र पर आलिया हमीद का नाम लिखा होता है. पहली फिल्म देखने वाले दर्शकों के लिए यह सीन पुरानी यादों को ताजा कर देता है. गौरतलब है कि ‘आवारापन’ (Awarapan) में आलिया का किरदार एक्ट्रेस श्रिया सरण (Shriya Saran) ने निभाया था, जिसकी कहानी फिल्म का सबसे भावुक हिस्सा थी. इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) कहते हैं कि “दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा… इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या फिर मैं.”

ये है स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस बार फिल्म में एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी. टीजर में उनकी छोटी-सी झलक दिखाई गई है, लेकिन उनका किरदार फिलहाल रहस्य बना हुआ है. वहीं, दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी (Shabana Azmi) फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में नजर आएंगी. उनका गंभीर और प्रभावशाली अंदाज कहानी में नया रोमांच जोड़ता दिखाई दे रहा है.

बता दें कि पहली ‘आवारापन’ (Awarapan) का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था, जबकि इस बार ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) के डायरेक्शन की कमान नितिन कक्कड़ ने संभाली है. ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के पहले यानी 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts