Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

मनोरंजन : वरुण धवन को ट्रोल कर रहा था फैन, एक्टर के जवाब ने बोलती बंद कर दी...

Abhyuday Bharat News / Thu, Jan 8, 2026 / Post views : 219

Share:

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को हाल ही में सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान एक फैन ने ट्रोल किया था। हालांकि वरुण ने सिचुएशन को बड़े प्यार से हैंडल किया और उस फैन से एक रिक्वेस्ट कर डाली

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाले हैं। रिपब्लिक डे से ठीक पहले रिलीज होने जा रही इस पिक्चर में वरुण फौजी के अहम किरदार में नजर आएंगे। अपनी इस फिल्म से ठीक पहले वरुण ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए बातचीत की थी। इस दौरान जब एक फैन ने वरुण को ट्रोल किया तो अभिनेता ने भी उसे करारा जवाब दे दिया। साथ ही एक्टर ने अपने फैन से एक गुजारिश भी की है। 

हाल ही में वरुण धवन को एक फैन ने उन्हें उनकी पिछली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के लिए घेर लिया था। वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी । और एक फैन ने सोशल मीडिया पर वरुण को ऐसी फिल्में करने के लिए मना कर दिया और इस पर नाराजगी जताई। लेकिन, वरुण ने सिचुएशन को बड़े प्यार से हैंडल किया और अपने फैन की बोलती बंद कर दी और उनके इस जवाब पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। 

जान्हवी को बताया बेस्ट को-स्टार

वरुण धवन ने बॉर्डर 2 की रिलीज की चर्चाओं के बीच हाल ही में एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अपने फैंस के लिए एक क्वेश्चन एंड आंसर सेशन रखा था। इस दौरान एक फैन ने उनसे सवाल किया, ”वो कौन सी को-स्टार है जो आपकी सबसे अच्छी दोस्ती है?” इस पर वरुण धवन ने जान्हवी कपूर का नाम लिया था। 

वरुण ने दिया करारा जवाब

वरुण और जान्हवी की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को पसंद आती है, लेकिन सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी ने दोनों के फैंस को निराश कर दिया था। एक फैन ने इस पिक्चर को लेकर वरुण से पूछा था, ”भाई क्या आप अपने कमबैक को लेकर सीरियस नहीं हो? वर्सेटिलिटी के नाम पर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ जैसी फिल्में करना बंद करो । 

वरुण धवन ने फैन के इस सवाल पर जवाब देते हुए लिखा, ”चलो फिल्म फिर भी चल गई थोड़ी। आप थिएटर जाते रहना क्योंकि बॉर्डर 2 आपको सरप्राइज कर सकती है। क्योंकि आपका टेस्ट कमाल का है। ” बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को आ रही है। फिल्म में सनी और वरुण के साथ दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं । 

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts