ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Thu, Jul 2, 2026 / Post views : 163
दरअसल पीड़िता पिछले करीब 10 महीनों से अपने मायके में रह रही है। ससुराल का माहौल ठीक नहीं होने के कारण वो अपने माता-पिता के पास रह रही है।
पीड़िता के मुताबिक 3 नवंबर 2025 को उसके ससुर ने अपने फेसबुक अकाउंट से उसे अश्लील वीडियो भेजा। इसके बाद महिला ने ससुर को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया। 7 जनवरी 2026 को उसका ससुर उसके मायके पहुंचा। उसने परिवार के लोगों से बात करने का बहाना बनाया। इसके बाद महिला को अलग ले जाकर कथित तौर पर धमकी दी कि अगर उसने वीडियो और मैसेज की बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देगा। साथ ही उसके साथ छेड़छाड़ भी की। बदनामी और ससुर की धमकी के डर के कारण उस समय पीड़िता ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। काफी हिम्मत जुटाकर उसने पुलिस से मामले की शिकायत की। हमीरपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले में एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपों की जांच की जाएगी। फेसबुक पर भेजे गए कथित मैसेज और वीडियो सहित डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल होगी। साथ ही अन्य सबूतों और गवाहों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
Tags :
ट्रेंडिंग न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन