Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

UP NEWS :- बरसाना : होली के लिए जा रही हैं बरसाना, लड़कियों को जरूर ध्यान रखनी चाहिए ये 5 बातें

Abhyuday Bharat News / Mon, Feb 23, 2026 / Post views : 158

Share:

बरसाना की होली दुनियाभर में मशहूर है, इसलिए विदेशी टूरिस्ट भी इस दौरान यहां का भव्य नजारा देखने पहुंचते हैं। अब सोशल मीडिया के दौर में युवाओं के बीच इसका क्रेज और भी जबरदस्त तरीके से बढ़ा है। अगर इस होली आप भी बरसाना जाने की सोच रही हैं तो जान लें कि किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है। 

बरसाना की लठमार, लड्डू वाली होली, फूलों वाली होली पर कमाल का माहौल होता है। रंग से सराबोर लोग, हुरियारों की नाचती-गाती टोलियां…बरसाना से वृंदावन तक हर तरफ होली की धूम में लोग डूबे हुए दिखाई देते हैं। कृष्ण की नगरी में होली मनाने की ख्वाहिश ज्यादातर लोगों की होती है। इस वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंचते हैं, इसलिए न सिर्फ कृष्ण-राधा के मंदिरों में जनसैलाब होता है, बल्कि गलियां भी खचाखच भरी दिखती हैं, इसलिए सेफ्टी भी बेहद जरूरी है। खासतौर पर लड़कियों को वहां जाने के दौरान कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 

कई बार हम सोशल मीडिया पर तैरने वाली रील्स को देखकर कहीं की ट्रिप प्लान कर लेते हैं और पहुंचने के बाद मजा किरकिरा हो जाता है। दरअसल इसका कारण होता है सही से जानकारी न लेना और जरूरी तैयारी न करना। इसी तरह से वृंदावन की होली में शामिल होने के लिए सिर्फ सोशल मीडिया पर भरोसा न करें, बल्कि अपनी सेफ्टी के लिए खुद ही कुछ तैयारियां जरूरी करें। तो चलिए जान लेते हैं।

ग्रुप में जाना है बेस्ट

अगर आप होली पर बरसाना जाने का प्लान कर रही हैं तो ग्रुप में जाना बेस्ट रहता है। अपने कुछ मेल फ्रेंड्स को साथ में ले जाएं तो और भी बेहतर रहेगा।  भले ही ये सुनने में थोड़ा अजीब हो सकता है, लेकिन होली के दौरान इतनी ज्यादा भीड़ होती है कि अकेले आप परेशान हो सकती हैं। अगर ऐसे में कुछ लोग साथ होंगे तो ये सेफ्टी के लिहाज से भी बेहतर रहता है और दोस्तों के साथ एंजॉय करना सबसे बढ़िया चीज है। 

बहुत ज्यादा भीड़ से बचें

बरसाना में होली के दौरान भीड़ से बचना लगभग नामुमकिन है, लेकिन फिर भी कोशिश करें कि उन जगहों पर भीड़ के बीचो-बीच रहने से बचें। किनारों के स्पेस में रहकर एंजॉय करें। इससे अगर किसी तरह धक्का-मुक्की होने की संभावना रहती है तो वहां से निकलना आपके लिए बहुत आसान रहता है। 

Holi Festival

इवेंट्स में कुछ घंटे पहले पहुंचे

बरसाना में होली के किसी इवेंट में जाना है तो ये सुनिश्चित करें कि इवेंट के शुरू होने की टाइमिंग से कुछ घंटे पहले ही वहां पहुंच जाएं, इससे आपको एक कंफर्टेबल और सेफ जगह मिल जाती है।  इसी के साथ आप इवेंट को भी ज्यादा अच्छी तरह से एंजॉय कर पाएंगी। 

पहले ही बुक करें होटल

किसी भी तरह की परेशानी होने पर भीड़ से निकलकर सीधे रूम पर पहुंचकर आराम करना बेहतर रहता है। खासतौर पर अगर आप लड़की हैं तो ये और भी जरूरी हो जाता है। दरअसल बड़ी संख्या में लोगों के वहां पहुंचने की वजह से रहने की जगहें खाली नहीं रहती हैं। इससे आपको रूम मिलने में परेशानी हो सकती है। बाहर कहीं भी ठहरना सुरक्षित नहीं रहता है। यही सही रहता है कि आप पहले ही किसी हॉस्टल, धर्म शाला या फिर होटल के बारे में सही से जानकारी जुटा लें। किसी जान पहचान के व्यक्ति से बात करें जो रूम दिला सकता हो या फिर ऑनलाइन पहले से ही बुकिंग कर लें।

लेयरिंग में कपड़े पहनना सही

अक्सर सोशल मीडिया पर बहुत सारी चीजें देखने में भले ही एस्थेटिक लगती हैं, लेकिन आप असल में उस जगह पर पहुंचकर ही सही माहौल को समझ पाते हैं।  होली पर बरसाना जा रही हैं तो अपने साथ ऐसे कपड़े रखें जो थोड़ा पुराने हो यानी कहने का मतलब है कि फेंकने में आपको अफसोस न हो। दरअसल इतना रंग पड़ता है कि कपड़ों को फिर कैरी करना मुश्किल है। इसी के साथ जरूरी है कि आप लेयर में कपड़े पहनें। कई बार भीड़ में कपड़े खिंचने का डर रहता है।  जैसे एक टॉप साथ में लॉन्ग शर्ट और आरामदायक पैंट्स सबेस बढ़िया ऑप्शन है।  इसके साथ ही एक एक्स्ट्रा स्टोल जरूर साथ में रखें। 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts