Sat, 06 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी; शिक्षाविदों को मिला ‘वसुंधरा गौरव सम्मान’

बहुत देर से इंतजार कर रही, परेशान मत हो', UPSC का सपना लेकर पहुंची छात्रा का कलेक्टर ने जीता दिल तो हो गई भावुक

भारत-चीन सीमा विवाद पर पुतिन का बड़ा बयान, बोले- बाहरी दखल उचित नहीं, PAKISTAN को लेकर भी कही बड़ी बात

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: वोटिंग से पहले मैदान से हटे MVA के उम्मीदार, 17 में से 6 सीटों पर महायुति को बिना लड़े मिल

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की रणनीति बदली, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से एयरपोर्ट न आने की अपील की

अन्नामलाई ने बीजेपी को अलविदा कहा: पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इस्तीफा स्वीकार किया

होम-कार लोन पर नहीं बढ़ेगी आपकी EMI, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर बरकरार रखा

मालवीय नगर अग्निकांड के बाद सख्ती: महिपालपुर के 250 होटलों पर सीलिंग का खतरा, बिना लाइसेंस चल रहा कारोबार

पत्नी से अफेयर के शक में बाउंसर की हत्या : पत्थर से सिर कुचलकर उतारा मौत के घाट, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीएम साय ने बिलासपुर को 134 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

सूचना

मनोरंजन : हंसिका मोटवानी ने Ex-भाभी पर किया मानहानि का केस, पर क्‍यों? मांगा ₹2 करोड़ का हर्जाना, लगाए गंभीर आरोप...

Abhyuday Bharat News / Thu, Apr 9, 2026 / Post views : 124

Share:

हंसिका मोटवानी ने एक्स-भाभी और टीवी एक्ट्रेस नैंसी जेम्स पर 2 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज किया है और 27 लाख रुपये न लौटाने का भी आरोप लगाया है। हंसिका ने याचिका में नैंसी से सार्वजनिक माफी की मांग की है क्योंकि उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। इससे पहले एक्स-भाभी ने भी कई आरोप लगाए थे।

स दर्ज करवाया है और 2 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। Ex-भाभी और टीवी एक्ट्रेस मुस्कान नैंसी जेम्स ने कुछ समय पहले हंसिका और उनके भाई पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। अब हंसिका ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें नैंसी से न सिर्फ सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग की गई है, बल्कि उन्हें हंसिका खिलाफ और बयान देने से रोकने का आदेश देने की भी मांग की गई है।

हंसिका मोटवानी के Ex-भाभी पर आरोप, मानहानि का केस

हंसिका मोटवानी के वकील अदनान शेख के जरिए यह याचिका कोर्ट में दायर की गई है। इसमें आरोप लगाया गया है कि नैंसी जेम्स ने सोशल मीडिया पर हंसिका मोटवानी के बारे में झूठे और अपमानजनक दावे किए ताकि वह लिए गए 27 लाख रुपये के कर्ज को चुकाने से बच जाएं। उन्होंने उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की। हंसिका ने नैंसी पर यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उनके भाई से शादी के खर्चों के लिए 27 लाख रुपये उधार लिए थे। उनकी एक्ट्रेस के भाई से मुलाकात एक ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी और फिर कुछ समय बाद ही शादी कर ली थी।


नैंसी जेम्स ने नहीं लौटाए 27 लाख रुपये

याचिका के मुताबिक, हंसिका मोटवानी ने नैंसी जेम्स से कई बार पैसे मांगे, पर उन्होंने वापस नहीं दिए। हंसिका ने कहा कि नैंसी अपनी विदेश की ट्रिप और महंगे बैग्स की खूब तस्वीरें शेयर करती हैं, लेकिन जब 27 लाख रुपये की बात आती है, तो देने से मुकर जाती हैं। हंसिका ने यह भी कहा कि उनका भाई और Ex-भाभी की शादी में ज्यादा दखल नहीं रहा क्योंकि वह उनके साथ नहीं रहती थीं। और ना ही उन्हें पता था कि कपल के बीच कड़वाहट और दरार कब आनी शुरू हुई।

हंसिका और उनकी मां पर Ex-भाभी ने लगाए थे ये आरोप

इससे पहले नैंसी जेम्स ने हंसिका मोटवानी और अपने पति यानी एक्ट्रेस के भाई प्रशांत मोटवानी के खिलाफ क्रूरता और मारपीट का केस किया था। प्रशांत मोटवानी और नैंसी जेम्स ने साल 2021 में शादी की थी, पर 2022 में वो अलग हो गए थे। फिर साल 2024 में नैंसी ने हंसिका और उनकी मां के खिलाफ धमकी, जानबूझकर अपमान, क्रूरता और चोट पहुंचाने के आरोप लगाकर केस दर्ज करवाया था। नैंसी ने दावा किया था कि ससुरालवाले उनसे महंगे गिफ्ट्स की मांग करते थे, और मारपीट भी करते थे। इस वजह से उन्हें बेल्स पालसी नाम की बीमारी हो गई थी। नैंसी ने हंसिका मोटवानी और उनकी मां के खिलाफ दिसंबर 2025 में मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 498A,323, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई थी।

हंसिका ने आरोपों को बताया था बेबुनियाद, बॉम्बे हाई कोर्ट गईं

हालांकि, हंसिका मोटवानी ने नैंसी जेम्स के आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि उनका उनकी भाभी के साथ कोई कनेक्शन नहीं रहा, और ना ही कभी शादी में दखल दिया। ऐसे में सभी आरोब बेबुनियाद हैं। अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करवाने के लिए हंसिका मोटवानी बॉम्बे हाई कोर्ट भी गईं।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts