Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

पाकिस्तान न्यूज : खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भारी हिंसा, अमेरिकी दूतावास की तरफ बढ़ी 5000 की भीड़, कराची में 12 मरे..

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 1, 2026 / Post views : 136

Share:

ईरान पर हमले के साथ ही अमेरिकी मिशन ने कराची सहित पूरे पाकिस्तान में अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की थी लेकिन पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गये हैं। कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हमला हुआ है।

इस्लामाबाद: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की इजरायली हमले में मौत के बाद पाकिस्तान में हालात बिगड़ गये हैं। कराची में वाणिज्य दूतावास में आगजनी के बाद अब इस्लामाबाद में 5000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की बेकाबू भीड़ अमेरिकी दूतावास की तरफ बढ़ रही है। ये भीड़ खबर लिखे जाने तक इस्लामाबाद के डिप्लोमैटिक एन्क्लेव से सिर्फ 2km दूर थी। रेड जोन के अंदर एम्बेसी रोड पर पुलिस के साथ उनकी भयानक झड़प हो रही है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाए हैं, जिसमें कई लोगों की मौत की खबर है। कराची में 12 लोग मारे गये हैं। वहीं लाहौर में भी हिंसा भड़क उठी है। प्रदर्शनकारियों में भारी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। ऐसा लग रहा है कि अगर पुलिस बेकाबू भीड़ को काबू करने में नाकाम रही तो अमेरिकी दूतावास पर हमला हो जाएगा।

वहीं पाकिस्तान सेना को संविधान के आर्टिकल 245 के तहत स्कार्दू में तैनात किया गया है, जहां हालात बेकाबू हो चुके हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान पुलिस के मुताबिक, इस तैनाती का मकसद इलाके में बढ़ती कानून-व्यवस्था की चिंताओं के बीच सिविल अधिकारियों को मिलिट्री सपोर्ट देना है। कराची प्रशासन ने हिंसक प्रदर्शन में 9 लोगों की मौत की बात स्वीकार किया है। प्रदर्शनकारियों ने कराची में यूनाइटेड स्टेट्स कॉन्सुलेट पर धावा बोल दिया था और पुलिस से भिड़ गए।

पाकिस्तान में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन
इस्लामाबाद स्थिति अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान जारी किया है। इसमें कहा गया है कि "हम कराची और लाहौर में US कॉन्सुलेट जनरल में चल रहे प्रदर्शनों की रिपोर्ट पर नजर रख रहे हैं। साथ ही US एम्बेसी इस्लामाबाद और कॉन्सुलेट जनरल पेशावर में और प्रदर्शनों की मांग पर भी नजर रख रहे हैं। हम पाकिस्तान में US नागरिकों को सलाह देते हैं कि वे स्थानीय न्यूज पर नज़र रखें और खुद को महफूज रखें। आप अपने आस-पास का ध्यान रखना और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।"

वहीं समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि "हम कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट में आग लगा रहे हैं। अल्लाह ने चाहा तो हम अपने लीडर की हत्या का बदला ले रहे हैं।" लाहौर शहर और स्कार्दू में भी हज़ारों लोग सड़कों पर उतर रहे हैं और शाम को इस्लामाबाद में अमेरिकी दूतावास वाले डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के पास प्रदर्शन की उम्मीद है। ये प्रदर्शन तब शुरू हुए हैं जब ईरान की सरकारी मीडिया ने अमेरिका और इजरायल के बड़े मिलिट्री हमलों के बाद सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया कि हमले ईरान की लीडरशिप को खत्म करने के मकसद से किए गए थे और चेतावनी दी कि आगे भी हमले जारी रह सकते हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts