ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 17, 2025 / Post views : 134
गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, डीसीपी/एडिशनल डीसीपी के 60 स्वीकृत पदों में से 13 पद खाली हैं। वहीं एसीपी स्तर पर 346 में से 125 पद, इंस्पेक्टर के 1453 में से 108 पद और सब-इंस्पेक्टर के 8087 में से 1039 पद रिक्त हैं। सबसे अधिक रिक्तियां निचले रैंकों में दर्ज की गई हैं। हेड कांस्टेबल के 23,724 स्वीकृत पदों में से 3057 और कांस्टेबल के 50,946 पदों में से 4,591 पद खाली हैं।
गृह मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पदों का खाली होना एक डायनेमिक प्रक्रिया है, जो सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और इस्तीफों पर निर्भर करती है। रिक्तियों की जानकारी नियमित रूप से भर्ती एजेंसियों को भेजी जाती है और लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण तथा मेडिकल जांच के बाद नियुक्तियां की जाती हैं।
सरकार ने यह भी बताया कि भर्ती प्रक्रिया लगातार जारी है और रिक्त पदों को भरने के प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में लालकिले के पास विस्फोट हुआ था। ऐसे में निचले रैंक के पद जिन्हें फ्रंटलाइन पुलिसकर्मी कहा जाता है । उनकी संख्या में कमी होना चिंता की बात है।
Tags :
#CG NEWS
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन