ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 20, 2026 / Post views : 98
![]()
इंडक्शन पर खाना बनाने के लिए सबसे जरूरी सही बर्तन का इस्तमाल करना है। दाल बनाने के लिए हमेशा फ्लेट तली वाले स्टील के कुकर का ही इस्तेमाल करें। इंडक्शन केवल उन्हीं बर्तनों पर काम करता है जो मैग्नेटिक हों और नीचे से पूरी तरह समतल हों। अगर कुकर का तल गोल होगा, तो वह गर्म नहीं होगा और बिजली की खपत भी ज्यादा होगी।
![]()
इंडक्शन को ऑन करने के बाद सही वॉट का चुनाव करना जरूरी है। उर्मिला के अनुसार, दाल बनाने के लिए शुरुआत में 700 वॉट से 900 वॉट के बीच का सिलेक्शन सबसे अच्छा रहता है। इस तापमान पर दाल धीरे-धीरे और अच्छी तरह पकती है। अगर आप बहुत ज्यादा वॉट का इस्तेमाल करेंगे, तो दाल जल सकती है या कुकर से पानी ज्यादा बाहर फेंक सकता है।
तड़का और मसालों की तैयारी
![]()
कुकर को इंडक्शन पर रखें और थोड़ा तेल या घी गर्म करें। तेल गरम होने पर इसमें लहसुन और जीरा डालें। इंडक्शन पर तड़का बहुत जल्दी तैयार हो जाता है, इसलिए ध्यान रखें। इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी डालें और फिर धुली हुई दाल, नमक, हल्दी और अन्य मसाले मिला दें। आप चाहें तो पहले सादी दाल उबाल सकते हैं और बाद में ऊपर से तड़का लगा सकते हैं।
सीटी और पकने का समय
![]()
मसाले और दाल डालने के बाद कुकर का ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें। इंडक्शन पर दाल गैस के मुकाबले जल्दी गलती है। आमतौर पर 2 सीटी आने पर दाल पूरी तरह पक कर तैयार हो जाती है। सीटी आने के बाद इंडक्शन को तुरंत बंद न करें, बल्कि प्रेशर को अपने आप निकलने दें, ताकि दाल अंदर तक सॉफ्ट हो जाए।
![]()
अक्सर दाल की सीटी आने पर पानी बाहर निकलता है , जो इंडक्शन के कांच और बटनों में जाकर उसे खराब कर सकता है। इससे बचने के लिए उर्मिला तोमर ने एक कमाल का तरीका बताया है। इसके लिए आप कुकर के नीचे एक पुराना अखबार बिछा दें।
इंडक्शन खुद गर्म नहीं होता सिर्फ चुंबकीय क्षेत्र से बर्तन गर्म होता है, इसलिए अखबार जलता नहीं है। अगर सीटी से पानी या झाग निकलता भी है, तो वह अखबार सोख लेगा और आपका इंडक्शन बिल्कुल साफ रहेगा।
![]()
दाल बनने के बाद कुकर उठाएं और अखबार को हटाकर फेंक दें। आप देखेंगे कि आपका इंडक्शन टॉप पहले की तरह ही चमकदार है। अगर थोड़ा-बहुत पानी फिर भी किनारों पर चला गया हो, तो एक गीले कपड़े से उसे तुरंत पोंछ लें। इंडक्शन पर अखबार वाला यह तरीका न केवल आपकी मेहनत बचाता है, बल्कि मशीन की उम्र भी बढ़ाता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे यूट्यूब वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। ABN EXPRESS NEWS इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।
Tags :
#LIFESTYLE
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन