Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

मथुरा न्यूज : सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में लगी भयंकर आग, धू-धूकर जलीं मशीनें, घंटों मची रही अफरा-तफरी

Abhyuday Bharat News / Tue, Mar 3, 2026 / Post views : 171

Share:

मथुरा के लोहवन इलाके में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में भयंकर आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा सकती थीं।

मथुरा: यूपी के मथुरा स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि चंद मिनटों में ही ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। काले धुएं का गुबार आसमान में कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था। दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लोहवन स्थित एसटीपी प्लांट में सुबह अचानक चिंगारी उठी। इस चिंगारी ने देखेते  ही देखते विकराल रूप ले लिया। प्लांट के भीतर मौजूद प्लास्टिक पाइपों और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई। लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और प्लांट में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

आग लगने की आशंका शॉर्ट सर्किट के कारण बताई जा रही है। काफी मशक्‍कत के बाद फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।

                     मथुरा फायर कंट्रोल रूम की इंचार्ज कोमल विशाल उपाध्याय    

फायर ब्रिगेड कर्मियों के छूटे पसीने

आग की सूचना मिलते ही जमुनापार पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की विकराल स्थिति को देखते हुए अलग-अलग इलाकों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर आपातकाल स्थिति में बुलाया गया। संकरी गलियों के कारण गाड़ियों को अंदर तक जाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। इसके चलते छोटी गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। कई घंटे के ऑपरेशन के बाद आग पर मुश्किल से काबू पाया गया। प्लांट में फिलहाल कूलिंग का काम जारी है ताकि दोबारा आग की स्थिति न बने।


शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और अंदर की स्थिति का जायजा लिया। दमकल कर्मियों ने प्रथम दृष्टि या आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट माना है। अग्निकांड में प्लांट की मशीनरी और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि कोई भी जनहानि नहीं हुई। फिलहाल जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts