Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: 6 घंटे सोने की है आदत तो 2050 तक ऐसी हो जाएगी हालत, डरा देने वाले हैं नतीजे

Admin / Sat, Dec 21, 2024 / Post views : 427

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

सोशल मीडिया पर इन दिनों 'हन्ना' नाम की एक फ्यूचर डिजिटल मॉडल की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसके जरिए यह बताने की कोशिश की गई है कि जो लोग हर रात साढ़े छह घंटे या उससे कम नींद लेते हैं, तो साल 2050 तक वे कैसे दिखने लगेंगे और उनकी क्या हालत हो जाएगी

6 घंटे सोने की है आदत तो 2050 तक ऐसी हो जाएगी हालत, डरा देने वाले हैं नतीजे (सांकेतिक तस्वीर)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ‘डिजिटल मॉडल’ की बेहद विचित्र और परेशान कर देने वाली तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. दरअसल, इन तस्वीरों के जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश की गई है कि अगर कोई इंसान साढ़े छह घंटे या उससे कम नींद लेता है, तो साल 2050 तक वह कैसा दिखने लगेगा और उसकी क्या हालत होगी. स्लीप एक्सपर्ट डॉ. सोफी बोस्टॉक ने ‘हन्ना’ नाम की इस मॉडल को यह दिखाने के लिए बनाया कि अगर कोई हर रात सिर्फ 6.5 घंटे या उससे कम सोता है, तो उसके शरीर में क्या-क्या बदलाव होंगे और नतीजे डरा देने वाले हैं.

‘हन्ना’ नाम की इस मॉडल को फ्यूचर की 45 वर्षीय एक ब्रिटिश महिला के रूप में डिजाइन किया गया है, जो पुरानी पीठ दर्द, ढीली त्वचा, पतले बाल, सूजे हुए पैर और लाल सूजी हुई आंखों से पीड़ित है. उसके हाथ-पैर भी काफी पतले हो गए हैं. वहीं, कमजोर इम्यून सिस्टम के कारण उसे बार-बार फ्लू होने का भी खतरा है.

स्लीप एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि वयस्कों को रात में 7 से 9 घंटे की नींद तो लेनी ही चाहिए और जो लोग ऐसा नहीं करते हैं, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का जोखिम सबसे अधिक होता है. उन्होंने ‘हन्ना’ को 19 रिसर्च पेपर्स के आधार पर डिजाइन किया है, जिसमें नींद की कमी के प्रभावों का अध्ययन किया गया था.

खासकर मॉडर्न लाइफस्टाइल और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल से यह जोखिम काफी बढ़ गया है, क्योंकि इसकी वजह से लोग पहले की तुलना में अब बहुत कम घंटे नींद ले रहे हैं. रिसर्च के अनुसार, लोग अगर इसी तरह की लाइफस्टाइल को कैरी करेंगे, तो साल 2050 तक आते-आते नींद की लगातार कमी की वजह से उन्हें कई तरह की पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होंगी, जो फ्यूचर की ‘हन्ना’ को हैं.

हन्ना को फ्यूचर में क्या होगा?

रिसर्च में बताया गया है कि जब हन्ना 45 की हो जाएगी, तो नींद की लगातार कमी से इतनी थकी हुई महसूस करेगी कि एक्सरसाइज भी नहीं कर पाएगी, जिससे उसकी फिजिकल एक्टिविटीज धीरे-धीरे कम हो जाएंगी और उसका वजन काफी बढ़ जाएगा. खासकर पेट के आसपास काफी चर्बी जमा हो जाएगी.

Hannah Digital Model (Pic Source: X/@ValeryGilka)

यही नहीं, नींद की कमी ने उसके हार्मोन पर भी बुरा असर डाला है, जो भूख और तृप्ति को नियंत्रित करते हैं. ऐसे में उसकी भूख बढ़ने लगेगी और देर रात भी वह कुछ न कुछ खाना शुरू कर देगी. इससे आगे चलकर मोटापा, दिल संबंधी बीमारी और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ेगा.

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts