Sat, 31 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

’ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, स्वरोजगार से बनीं लखपति दीदी’

’सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत’

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

राज्योत्सव पर विशेष आलेख : आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

लाइफ स्टाइल : क्रॉकरी में लग गए हैं जिद्दी दाग, तो इन आसान टिप्स से करें साफ

Abhyuday Bharat News / Sun, Jan 11, 2026 / Post views : 251

Share:

क्रॉकरी हर किचन की जान होती है। खूबसूरत क्रॉकरी हमारी टेबल को और भी सुंदर दिखाती है। जब इसमें खाना परोसा जाता है, तो परोसने वाले और खाने वाले दोनों को अच्छा लगता है। लेकिन जब सफेद या हल्के रंग की क्रॉकरी पर सब्जी, दाल या किसी दूसरी चीज के ज़िद्दी दाग लग जाते हैं । और जल्दी नजर आने लगते हैं, तो यह परेशान कर देता है। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू उपायों से आप क्रॉकरी को फिर से नई जैसी चमका सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ असरदार और आसान टिप्स लेकर आए हैं। 

Remove Stains from Crockery

क्रॉकरी साफ करने के आसान घरेलू उपाय

बेकिंग सोडा और पानी: बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें, इस पेस्ट को दाग वाली जगह पर लगाकर 10 से 15 मिनट छोड़ दें, इसके बाद हल्के हाथ से स्क्रबर या स्पंज से रगड़कर धो लें, यह चाय और कॉफी के दाग हटाने में बहुत असरदार है। 

सिरका (विनेगर) का इस्तेमाल: एक कटोरी गर्म पानी में थोड़ा सफेद सिरका मिलाएं और क्रॉकरी को 15 से 20 मिनट तक भिगो दें, इसके बाद सामान्य तरीके से धो लें। इससे ज़िद्दी दाग और बदबू दोनों दूर हो जाते हैं। 

नींबू और नमक: नींबू को आधा काटकर उस पर थोड़ा नमक लगाएं और दाग पर रगड़ें, यह प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है और क्रॉकरी की चमक भी लौटा देता है। 

टूथपेस्ट का कमाल: सफेद टूथपेस्ट (जेल नहीं) को दाग पर लगाएं और हल्के ब्रश या स्पंज से रगड़ें, यह हल्के पीलेपन और पुराने दाग हटाने के लिए बढ़िया उपाय है। 

डिशवॉश लिक्विड और गर्म पानी: बहुत ज्यादा गंदी क्रॉकरी के लिए पहले उसे गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड में 20 मिनट तक भिगोकर रखें। इसके बाद साफ करें. इससे चिकनाई और सब्जी के दाग आसानी से निकल जाते हैं। 

अतिरिक्त टिप

क्रॉकरी धोने के बाद उसे अच्छी तरह सुखा लें, इससे पानी के निशान नहीं पड़ते, बहुत सख्त स्क्रबर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे डिजाइन खराब हो सकता है। 

Tags :

#LIFESTYLE

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts