Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : मथुरा में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी सास की हत्या; पुलिस ने किया खुलासा, कब्र खोदकर निकाला शव....

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 11, 2026 / Post views : 146

Share:

मथुरा में बहू के प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कब्र खोदकर शव बरामद किया है।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर शख्स दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गया है। एक बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी। शव को कब्र में दफना भी दिया। पुलिस ने दफन किए गए शव को कब्र से 7 दिन बाद बाहर निकाला। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है।

हार्ट अटैक बताकर दफनाया शव

मृतका अनवरी बेगम के पति अनवर ने बताया कि 2 मार्च की रात वह घर पर नहीं थे। परिवार के लोगों ने सूचना दी कि उनकी पत्नी को हार्ट अटैक आया है। उसकी मौत हो गई है। परिवार के लोगों ने भी इसे प्राकृतिक मौत मानकर शव को कब्रस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। लेकिन, दो दिन बाद जब बहू हिना का अपनी ननद से झगड़ा हुआ। इसमें उसने गुस्से में अपनी सास की हत्या करने के राज उगल दिया। इसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

अवैध संबधों में थी बाधक

आरोपी बहू हिना के पति आमिर ने अपनी ही पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अमीर के अनुसार, उसकी पत्नी हिना के उसके चाचा के लड़के आदिल के साथ अवैध संबंध थे। मां अनवरी बेगम को इस बात की भनक लग गई थी। राज खुलने के डर से हिना ने अपने प्रेमी आदिल के साथ मिलकर 2 मार्च रात अपनी सास को रास्ते से हटा दिया।

डीएम के आदेश पर खुदी कब्र

पूरे मामले की जानकारी होने पर मृतका के पति और आरोपी हिना के पति ने डीएम मथुरा सिपी सिंह से इस घटना के खुलासे के लिए शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। मंगलवार को भारी पुलिस बल और प्रशासन की मौजूदगी में कब्र को खोदकर अनवरी बेगम के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

पुलिस ने शव का वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मृतका के पति की गुहार पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts