Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

मनोरंजन न्यूज़ : Indian Idol 16 Winner : Jyotirmayee Nayak बनीं ‘इंडियन आइडल 16’ की विजेता, ट्रॉफी के साथ जीता लाखों का कैश प्राइज

Abhyuday Bharat News / Mon, Jul 27, 2026 / Post views : 222

Share:

देश के सबसे लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 16’ (Indian Idol 16) आखिरकार अपना विजेता मिल गया है। कई महीनों तक चले शानदार मुकाबले के बाद ज्योतिर्मयी नायक (Jyotirmayee Nayak) ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ग्रैंड फिनाले में उनकी शानदार गायकी और दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों के साथ-साथ जजों का भी दिल जीत लिया। वहीं तनिष्क शुक्ला पहले रनर-अप और मनराज वीर सिंह दूसरे रनर-अप रहे।

शो के ग्रैंड फिनाले का एपिसोड संगीत, मनोरंजन और भावनाओं से भरपूर रहा। टॉप 3 फाइनलिस्ट के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में सबसे ज्यादा दर्शकों का प्यार और वोट हासिल कर ज्योतिर्मयी नायक (Jyotirmayee Nayak) ने जीत दर्ज की।

तनिष्क और मनराज बने रनर-अप

इस सीजन के पहले रनर-अप तनिष्क शुक्ला और दूसरे रनर-अप मनराज वीर सिंह रहे। दोनों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 5-5 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया गया। वहीं फिनाले की रेस में स्पॉटलाइट राउंड के बाद मैस्म्मे बोसु बाहर हो गए। इसके अलावा कम वोट मिलने के कारण अंशिका चोंकर और सुहैल सूफी भी एलिमिनेट हो गए। दोनों प्रतिभागियों को 3-3 लाख रुपये का कैश प्राइज देकर सम्मानित किया गया।

जजों और स्पेशल गेस्ट ने बढ़ाया फिनाले का रंग

‘इंडियन आइडल 16’ (Indian Idol 16) के ग्रैंड फिनाले में बादशाह, कुमार सानू और श्रेया घोषाल जज के तौर पर मौजूद रहे। हालांकि, विशाल ददलानी किसी कारणवश स्टूडियो नहीं पहुंच सके और उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए शो से जुड़कर सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। फिनाले में एक्ट्रेस शहनाज गिल स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचीं। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ बातचीत की और उनके शानदार सफर की जमकर तारीफ की। उनकी मौजूदगी ने शो में ग्लैमर का तड़का भी लगा दिया।

इन परफॉर्मेंस ने जीता दर्शकों का दिल

ग्रैंड फिनाले में कई यादगार प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। मशहूर गायिका उषा उत्थुप ने अपने सुपरहिट गानों, जिनमें ‘रंभा हो’ भी शामिल था, पर शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को उत्साह से भर दिया। वहीं दिग्गज गायक कुमार सानू ने ‘ये काली काली आंखें’ समेत अपने कई लोकप्रिय गीतों पर परफॉर्म कर दर्शकों को पुरानी यादों में पहुंचा दिया। प्रतियोगियों की फाइनल परफॉर्मेंस भी शो का सबसे बड़ा आकर्षण रही, जहां हर कंटेस्टेंट ने अपनी बेहतरीन गायकी से जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की।

81 एपिसोड के बाद खत्म हुआ यादगार सफर

‘यादों की प्लेलिस्ट’ थीम पर आधारित ‘इंडियन आइडल 16’ (Indian Idol 16) की शुरुआत अक्टूबर 2025 में हुई थी और इसका समापन 26 जुलाई 2026 को ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। इस पूरे सीजन में श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और बादशाह ने जज की जिम्मेदारी निभाई। इस बार ग्रैंड फिनाले को दो दिनों के विशेष आयोजन के रूप में प्रसारित किया गया। पहले दिन यानी शनिवार को 81वें एपिसोड में सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस और सेलिब्रेशन दिखाया गया, जबकि रविवार को विजेता का ऐलान किया गया।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts