Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

लाइफ स्टाइल : व्रत के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट चीला बनाना है आसान, वृत्ता साहनी ने बताई रेसिपी, फटाफट बनेंगे कुट्टू पनीर के चीले...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 127

Share:

अक्सर व्रत के दौरान लोग वही पुराना साबूदाना या तली-भुनी चीजें खाकर बोर हो जाते हैं। अगर आप इस बार कुछ नया, सेहतमंद और बिना ज्यादा तेल-घी के बनाना चाहते हैं, तो वृत्ता साहनी की बताई कुट्टू और पनीर के चीले की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

healty Kuttu Paneer cheela

व्रत के दिनों में साबूदाने की खिचड़ी या तली हुई चीजें खाकर बोर हो गए हो और कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी हो, तो वृत्ता साहनी की बताई कुट्टू पनीर चीला की रेसिपी आपके लिए एकदम सही है। जिसे बनाने में भी कम समय लगता है।


कुट्टू के आटे, उबली हुई गाजर और मसालों के गाढ़े घोल से बने इस चीले के अंदर चटपटे टमाटर, अदरक और हरी मिर्च के साथ पके हुए पनीर की स्टफिंग भरी जाती है। प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह फलाहारी डिश बहुत ही कम घी-तेल में झटपट बनकर तैयार हो जाती है।

सही सामग्री का चुनाव

सही सामग्री का चुनाव

इस डिश को बनाने के लिए आपको बहुत ही साधारण और सात्विक सामग्री की जरूरत होगी। जैसे कि एक कप कूटू का आटा , 1/4 कप उबली और कद्दूकस की हुई गाजर, जरूरत के अनुसार पानी, एक छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार सेंधा नमक।

पनीर की स्टफिंग के लिए 200 ग्राम पनीर, 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, 1/2 कप बारीक कटे टमाटर, 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ हरा धनिया और 1 छोटा चम्मच घी या तेल।

चीले का घोल तैयार करना

चीले का घोल तैयार करना

सबसे पहले एक गहरे बाउल में कुट्टू का आटा लें। अब इसमें कद्दूकस की हुई उबली गाजर, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाएं और एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। ध्यान रखें कि घोल में गुठलियां न पड़ें। गाजर डालने से चीले काफी सॉफ्ट और पौष्टिक बनते हैं।

पनीर की स्वादिष्ट स्टफिंग बनाना

पनीर की स्वादिष्ट स्टफिंग बनाना

एक अलग पैन में एक छोटा चम्मच घी गरम करें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर हल्का सा भूनें। इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें और गलने तक पकाएं। अब मैश किया हुआ पनीर डालें और तब तक चलाएं जब तक पानी सूख न जाए। अंत में बारीक कटे हरे धनिए से सजाएं। आपकी चटपटी स्टफिंग तैयार है।

चीला सेंकने का तरीका

चीला सेंकने का तरीका

गैस पर एक नॉन - स्टिक तवा पैन गरम करें और उस पर हल्का सा घी या तेल लगाकर चिकना कर लें। अब कड़छी की मदद से कुट्टू के घोल को तवे पर फैलाएं। इसे मीडियम आंच पर तब तक सेकें जब तक कि दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और क्रिस्पी न हो जाए। इसी तरह सारे चीले बनाकर एक तरफ रख लें।

चीले को असेंबल और फोल्ड करना

चीले को असेंबल और फोल्ड करना

अब चीले के एक साइड व्रत वाली तीखी हरी चटनी फैलाएं। चीले के ठीक बीच में तैयार पनीर का स्टफिंग मिश्रण रखें। आप चाहें तो स्टफिंग के ऊपर खीरे गोल कटे स्लाइस भी रख सकते हैं। अब चीले को दोनों तरफ से फोल्ड लें ताकि पनीर अंदर अच्छी तरह बंद हो जाए।

परोसने का तरीका और फायदे

परोसने का तरीका और फायदे

तैयार गरमा-गरम कुट्टू-पनीर के चीले को ताजी हरी चटनी या सादे दही के साथ परोसें। यह डिश न केवल खाने में लाजवाब है, बल्कि व्रत के दौरान आपको लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखती है। कम तेल और भरपूर प्रोटीन होने के कारण यह वजन घटाने वालों के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में किए गए दावे इंस्टाग्राम वीडियो और इंटरनेट पर मिली जानकारी पर आधारित हैं। अभ्युदय भारत न्यूज इसकी सत्यता और सटीकता जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Tags :

#LIFESTYLE

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts