Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

राजस्थान :-चित्तौड़गढ़ न्यूज : ट्रेन के वॉशरूम में बंद मिली जज की पत्नी, दरवाजा तोड़ा तो पति भी सकपका गए

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 6, 2026 / Post views : 105

Share:

सोजत से लौट रहे ADJ राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी अलग कोच में थे। निंबाहेड़ा आने से पहले पत्नी ने फोन कर वॉशरूम जाने की बात कही, लेकिन स्टेशन पर जज साहब इंतजार करते रहे और ट्रेन निकल गई। आखिरकार जावरा में जब वॉशरूम का दरवाजा कटर से काटा गया, तो अंदर का मंजर देख सबकी रूह कांप गई।

चित्तौड़गढ़: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रेल सफर कर रहे हर यात्री को झकझोर कर रख दिया है। कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस में सफर कर रही निंबाहेड़ा के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश राजकुमार चौहान की पत्नी की ट्रेन के वॉशरूम में मौत हो गई। मौत की वजह 'साइलेंट हार्ट अटैक' बताई जा रही है, जिसने पीड़िता को मदद मांगने तक का मौका नहीं दिया।


सफर एक, पर ट्रेन के डिब्बे थे अलग

जानकारी के अनुसार, निंबाहेड़ा के ADJ राजकुमार चौहान और उनकी पत्नी उषा चौहान बुधवार को सोजत से निंबाहेड़ा लौट रहे थे। दुर्भाग्य से दोनों का रिजर्वेशन अलग-अलग कोच में था, जिसके कारण पति-पत्नी अलग-अलग डिब्बों में सफर कर रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनकी आखिरी मुलाकात साबित होगा।

आखिरी फोन: 'मैं वॉशरूम जा रही हूं'

ट्रेन जब निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंचने वाली थी, तब उषा चौहान ने अपने पति को फोन किया और कहा कि वे वॉशरूम जा रही हैं। ट्रेन स्टेशन पहुंची, जज राजकुमार चौहान अपना सामान लेकर नीचे उतर गए और प्लेटफॉर्म पर पत्नी के बाहर आने का इंतजार करने लगे। यात्री उतरते रहे ट्रेन रावण हो गई  लेकिन उषा चौहान नजर नहीं आईं।

मोबाइल लोकेशन से खुला राज

घबराए हुए जज ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी। जब उषा का मोबाइल ट्रैक किया गया, तो लोकेशन चलती ट्रेन में ही मिली। इसके बाद हड़कंप मच गया।ट्रेन को मंदसौर स्टेशन पर रुकवाकर तलाशी ली गई , लेकिन वॉशरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और काफी मशक्कत के बाद भी नहीं खुला। आखिरकार रतलाम जिले के जावरा स्टेशन पर ट्रेन को लंबी अवधि के लिए रुकवाया गया। जीआरपी ने कटर और औजारों की मदद से वॉशरूम का दरवाजा काटा। अंदर उषा चौहान बेसुध पड़ी थीं।


संभलने का भी नहीं मिला वक्त

उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि यह 'साइलेंट हार्ट अटैक' का मामला है। वॉशरूम में अचानक दिल का दौरा पड़ने से वे गिर गईं और बंद कमरे में होने के कारण किसी को पता नहीं चला। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अंतिम संस्कार के लिए जोधपुर ले गए हैं।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts