Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

उत्तर प्रदेश :- आगरा न्यूज : पुष्पा स्टाइल में शराब तस्करी: आगरा पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की खेप, तस्करों का फिल्मी फंडा फेल...

Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 16, 2026 / Post views : 146

Share:

आगरा पुलिस ने शराब तस्करी की 606 पेटियां पकड़ी हैं। ये अंग्रेजी शराब की खेप अवैध रूप से पंजाब से बिहार ले जा जाई जा रही थी।

Agra News

आगरा: शराब की अवैध तस्करी की खेप आगरा पुलिस ने शनिवार देर रात नेशनल हाईवे पर पकड़ ली। तस्कर पुष्पा फिल्म के अंदाज में ट्रक की बॉडी के भीतर ले जा रहे थे। चेकिंग में कोई पकड़ ना सके। इसलिए ट्रक की बॉडी में जनरेटर का एक बॉक्स फिट किया था, लेकिन पुलिस को पूरी लीड मिली थी। गाड़ी को हाईवे पर रुकवाया और उसमें से 606 शराब की पेटियां जब्त कीं।

डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नेशलनल हाईवे से शराब की खेप अवैध रूप से बिहार ले जायी  जा रही है । एत्मादपुर थाना क्षेत्र के छलेसर क्षेत्र में शनिवार को रात 2.30 बजे करीब ट्रक को रोका गया। उसमें एक जनरेटर का बॉक्स लगा था। जिसे ऊपर से तिरपाल से ढका गया था। चेंकिंग में उसके भीतर से शराब 606 पेटियां बरामद हुईं। जिनकी अनुमानित कीमत 60 से 62 लाख रुपये है।

बिहार ले जा रहे थे

तस्करी में पकड़े गए जगतार सिंह निवासी अमृतसर, पंजाब और सुखपाल सिंह निवासी जिला तरन तारण, पंजाब ने बताया कि शराब की पेटियों को भटिंडा से बिहार लेकर जा रहे थे। बिहार में शराब बंदी के चलते अच्छी कीमत मिलती है। वे लंबे समय से शराब की तस्करी कर रहे थे।

डीसीपी पश्चिमी ने बताया कि पकड़ी गईं शराब की पेटियों में 3672 शराब की बोतलें, 4824 अद्दे और 4752 पव्वा हैं। जिनकी कीमत 60 से 62 लाख है।

जनरेटर बॉक्स में लाई जा रही थी शराब

एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि तस्करों ने फिल्मी स्टाइल में शराब को ट्रक में छिपाया था। ट्रक में बड़े जनरेटर की बॉडी को रखा थ। जिसमें से मशीनरी पार्ट्स को निकाल लिया था और उसमें शराब की पेटियां भर दी थीं। चेकिंग करने में कोई भी आसानी ने नहीं पकड़ सके। इस तरह से शराब को ले जाया जा रहा था। पकड़ी गई शराब की बोतलों में अंग्रेजी शराब है। जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts