Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

उत्तर प्रदेश :-मथुरा न्यूज : मथुरा: वीजा और नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, पंजाब पुलिस ने वृंदावन से पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

LIVE

Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 4, 2026 / Post views : 144

Share:

पंजाब पुलिस ने वृंदावन के हरे कृष्णा ऑर्चिड अपार्टमेंट में छापेमारी कर वीजा और विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है।

मथुरा: पंजाब पुलिस ने वृंदावन में बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय कबूतरबाजी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। सुनरख रोड स्थित पॉश कॉलोनी हरे कृष्णा ऑर्चिड में छापेमारी कर पुलिस ने हाई प्रोफाइल दंपति को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पति-पत्नी विदेश भेजने और वीजा लगवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटियाला निवासी सौरभ गुप्ता और उसकी पत्नी प्रगति गुप्ता के रूप में हुई है। दोनों पिछले ढाई साल से वृंदावन में छिपकर रह रहे थे।

ढाई साल से वृंदावन को बना रखा था ‘सेफ हाउस’

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी हरे कृष्णा ऑर्चिड के बी-ब्लॉक स्थित फ्लैट नंबर 812 में रह रहे थे। जनवरी 2026 में पंजाब के मलेरकोटला थाने में इनके खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपीवृंदावनमें बैठकर कनाडा, दुबई, यूएई, मलेशिया और सिंगापुर जैसे देशों के फर्जी वर्क वीजा तैयार कर अवैध इमीग्रेशन नेटवर्क चला रहे थे। लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।

बिना लाइसेंस फ्लैट में चला रहे थे ‘होटल’

छापेमारी के दौरान पुलिस को एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी ने कॉलोनी में फ्लैट किराए पर लेकर बिना वैध लाइसेंस उसे होटल की तरह संचालित कर रखा था। पुलिस ने 12 कमरों की चाबियां बरामद की हैं। आरोप है कि मोटी रकम लेकर लोगों को बिना किसी पहचान पत्र के ठहराया जाता था, जो सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मामला है।

सत्यापन प्रक्रिया पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि वृंदावन अपराधियों के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है। आए दिन दूसरे राज्यों की पुलिस यहां दबिश देकर ठगों को पकड़ रही है। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस की किरायेदार सत्यापन प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से कॉलोनियों और आश्रमों में रह रहे बाहरी लोगों का सख्त सत्यापन कराने की मांग की है।

ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का मथुरा में मेडिकल परीक्षण कराया। अब उन्हें न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले जाने की तैयारी है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों और ठगी के शिकार लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts