Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: निर्माणाधीन प्लांट की चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे, 8 की मौत की खबर

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के रामबोड़ में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट की चिमनी गिरने से बड़ा हादसा हुआ।

25 से अधिक लोग मलबे में दबे, 8-9 मौत की आशंका। पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

  1. निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा
  2. चिमनी गिरने से 25 लोग मलबे में दबे
  3. 8-9 की मौत की आशंका, कई घायल
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ गांव में निर्माणाधीन कुसुम प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। लोहे की पाइप निर्माण के लिए तैयार हो रही फैक्ट्री की चिमनी गिरने से 25 से अधिक लोग मलबे में दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 8-9 लोगों की मौत होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी राहत और बचाव दल बुलाए गए हैं। बताया जा रहा है कि प्लांट निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। फिलहाल, घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। कुसुम पावर प्लांट में हुई इस दुर्घटना को लेकर कई कर्मचारियों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्लांट की मशीनों और स्ट्रक्चर की समय पर जांच नहीं की गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। इसके साथ ही प्लांट विस्तार के दौरान सुरक्षा के उपायों को नजरअंदाज किया गया। हादसे के बाद प्लांट प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम को अंदर जाने से रोक दिया। काफी शोर-शराबे और कर्मचारियों के दबाव के बाद ही बचाव कार्य शुरू किया जा सका। फिलहाल, रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर जुटी हुई है और मलबे से लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts