Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

मनोरंजन न्यूज : 'वाराणसी' का प्लॉट लीक! शिव भक्त महेश बाबू यानी रुद्र नहीं समझ पाता है 'कुंभ' का खतरनाक मिशन...

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 128

Share:

प्रियंका चोपड़ा और महेश बाबू की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' के प्लॉट की लीक होने की खबर है। 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी फिल्मों के निर्देशक एसएस राजामौली अपनी नई फिल्म 'वाराणसी' के साथ एक बार फिर से तहलका मचाने आ रहे हैं। खबर है कि इस मोस्ट अवेटेड फिल्म की कहानी सोशल मीडिया पर लीक हो गई है।

Varanasi storyline now surfaced online,

प्रियंका चोपड़ा महेश बाबू के साथ 'वाराणसी' से भारतीय फिल्म में कमबैक कर रही हैं, जिसकी कहानी लीक होने की खबर है। 'बाहुबली' और 'आरआरआर' जैसी फिल्में बनाने वाले एसएस राजामौली की ये फिल्म 'धुरंधर 2' के बाद इंडियन सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसके प्लॉट लीक होने की खबर ने खलबली मचा दी है। जो प्लॉट सोशल मीडिया पर वायरल है, उसके मुताबिक कहानी के अहम मोड़ का पता लगता है।

साल 2025 के नवंबर में इस फिल्म की पहली झलक सामने आई थी। महेश बाबू की इस फिल्म ने एक टाइम-ट्रैवल एक्शन कहानी की झलक दिखाई गई थी लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है उससे फिल्म की कहानी के बारे में और पता लगा है। इस फिल्म के बारे में किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म में VFX पर काम कर रही कंपनी ने ही कुछ ऐसी बातें शेयर की है, जिससे प्लॉट का पता लग रहा है।

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' जैसी फिल्मों में काम करने वाली VFX साइट ने कहा

'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' जैसी फिल्मों में काम करने के लिए मशहूर विजुअल इफेक्ट्स कंपनी सिनेसाइट ने एक कैप्शन ऑनलाइन शेयर किया है। स्टूडियो ने राजामौली के इस प्रोजेक्ट को अपने पोर्टफोलियो में ऐड किया है और एक पोस्टर के साथ एक शॉर्ट डीटेल भी शेयर किया है जो फिल्म की कहानी की ओर इशारा करती है।

शिव भक्त को अपने मिशन के पीछे की सच्चाई का एहसास

इस पोस्ट में लिखा गया है, 'एक शिव भक्त असीम शक्ति वाली एक खोई हुई ब्रह्मांडीय कलाकृति को खोजने के लिए समय के पार एक खतरनाक यात्रा पर निकलता है। सदियों से छिपे प्राचीन रहस्यों को सुलझाते हुए, उसे अपने मिशन के पीछे की सच्चाई का एहसास होता है। जिस शक्ति ने उसे इस रास्ते पर भेजा है, वह एक शातिर दिमाग का है जिसका सपना हमेशा के लिए पूरी दुनिया पर राज करना है। एक्सपोज़्ड।

पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार कुंभ विलन वाला किरदार

कहानी के अगर सरल शब्दों में समझना चाहें तो वो कुछ इस तरह है। महेश बाबू स्टारर के किरदार शिवभक्त रुद्र को पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार कुंभ द्वारा एक ऐसे मिशन पर भेजा जाता है जो टाइम ट्रैवल करते हुए एक बेहद खतरनाक मिशन पर निकलता है। जैसे-जैसे उसकी ये जर्नी आगे बढ़ती है, रुद्र को एक गहरी साजिश का पता चलता है और उसे यह एहसास होता है कि कुंभ के इरादे नेक नहीं हैं। फिल्म के विलन के रूप में कुंभ पूरी दुनिया पर राज करना चाहता है जो रामायण के समय से संबंधित एक रहस्यमय वस्तु से जुड़ी है। हालांकि, इस वस्तु का स्वरूप अभी तक स्पष्ट नहीं है।

प्रियंका ने कहा था- यह बैक टू द फ्यूचर जैसी फिल्म नहीं

वहीं फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आनेवालीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पॉलीगॉन को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म की कहानी पर बातें की थीं। उन्होंने बताया कि कहानी प्राचीन इतिहास से लेकर निकट भविष्य तक कई टाइम ट्रैवल में फैली हुई है। उन्होंने कहा था, 'इस फिल्म में ऐसा नहीं है कि आप किसी मशीन में बैठकर भविष्य में चले जाते हैं... यह बैक टू द फ्यूचर जैसी फिल्म नहीं है। लेकिन हम 7200 ईसा पूर्व से लेकर 2027 तक के समय में ट्रैवल कर रहे हैं। इसलिए आप उन दुनिया और वैसी जगहों पर घूमते हैं जिनमें हमारे किरदार रहते हैं, जो इसे बेहद दिलचस्प बनाता है। तो यह एक टाइम ट्रैवल पर बेस्ड फिल्म है।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts