Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: रायपुर: धर्मांतरण और मवेशी तस्करी मामलों में होगी कड़ी कार्रवाई; फरार आरोपियों की बनी सेंट्रलाइज्ड कुंडली

Admin / Sun, Dec 1, 2024 / Post views : 197

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

 रायपुर पुलिस बेहतर पुलिसिंग के लिये सख्त कदम उठाने वाली है। इस संबंध में रायपुर के एसएसपीने सिविल लाइन में जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली।

रायपुर पुलिस बेहतर पुलिसिंग के लिये सख्त कदम उठाने वाली है। इस संबंध में रायपुर के एसएसपीने सिविल लाइन में जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। इसमें धर्मांतरण और मवेशी तस्करी मामलों में कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा अपराध समीक्षा बैठक में इस महीने तक गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने का निर्देश दिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.संतोष सिंह ने बैठक लेते हुए अधिकरियों को चेताया कि क्राइम के मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। एसपी ऑफिस की ओर से पूरे जिले के फरार आरोपियों की सेंट्रलाइज्ड सूची बनाई गई है। उस आधार पर टीमें भेजकर बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी की जायेगी। गंभीर मामलों की थाना प्रभारी खुद जांच करेंगे। 

साइबर मामलों में हर संभव कार्यवाही कर पीड़ित को त्वरित राहत देने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा छोटी-छोटी घटनाओं, अपराधों की रोकथाम एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये। क्राइम ब्रांच की ओर से बनाए गए एनडीपीएस के आदतन आरोपियों, चाकूबाजों, वाहन चोरों आदि की सूची प्रभारियों को शेयर करते हुए उन पर कार्रवाई होगी। इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, अन्य बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय -समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जायेगी। 

नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने और किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। ऐसी सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन और आरोपियों की तस्दीक करने कहा गया है। 

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts