ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 156
वृंदावन के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय महाराज इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और आलोचनाओं के चलते सुर्खियों में हैं। भव्य विवाह समारोह को लेकर उठ रहे सवालों पर अब उन्होंने खुद सामने आकर साफ और बेबाक जवाब दिया है। शादी के बाद मुंबई में आयोजित अपनी पहली कथा के दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आराेपों का जवाब देते हुए कई अहम बातें कहीं।
आपको बता दें, वृंदावन के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने बीते 5 दिसंबर 2025, हरियाणा की रहने वाली शिप्रा से शादी की थी। अपनी शादी के दौरान तमाम रीति-रिवाज और रस्मों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी कुछ सुनना पड़ा था।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह सवाल उठाए थे कि जो कथावाचक मंच से सादगी और त्याग की बातें करते हैं, उन्होंने खुद इतनी भव्य शादी क्यों की? इस पर महाराज ने मुस्कुराते हुए कहा, हमारे ऊपर तो एक आरोप और लग गया कि दुनिया को बोला मोह-माया से दूर रहो और खुद ऐसा विवाह किया। उन्होंने आगे कहा कि उनके जीवन में अब दो कथाएं हमेशा यादगार रहेंगी एक उनकी पहली कथा और दूसरी विवाह के बाद की यह पहली कथा।
शादी में जमकर पैसा उड़ाने के दावों पर इंद्रेश उपाध्याय ने आलोचकों को आईना दिखाते हुए कहा, कभी किसी ने आकर हमसे यह नहीं पूछा कि जब आप ठाकुर जी का उत्सव करते हैं, तो उसमें कितना खर्च होता है? हम इतनी बड़ी-बड़ी कथाएं करते हैं, अपनी जेब से कितना कुछ लगा देते हैं, तब कोई पूछने नहीं आता। संसार के लोग बड़े संसारी ही हैं. मुझे ज्यादा कुछ कहना नहीं है, बस प्रसन्न रहो, लेना न देना, मगन रहना।
Tags :
#धर्म
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन