Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

मनोरंजन न्यूज : SVC63 रिलीज: सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी, ईद पर 2027 में धूम मचाएगी नयनतारा संग एक्‍शन फिल्‍म

Abhyuday Bharat News / Sat, Apr 25, 2026 / Post views : 116

Share:

सलमान खान एक बार फिर ईद पर अपनी फिल्म के जरिए फैन्स को ईदी देने की तैयारी में जुट गए हैं। सलमान खान की इस फिल्म में 'जवान' एक्ट्रेस भी नजर आएंगी।

Salman Khan and Nayanthara action film

सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। इस साल ईद पर भाईजान के फैंस का जश्‍न थोड़ा कमतर रहा, वजह ये कि इस बार सलमान की कोई फिल्‍म त्‍योहार के मौके पर रिलीज नहीं हुई। लेकिन अगले साल ऐसा नहीं होगा। जी हां, सलमान खान ने खुद शुक्रवार को घोषणा की है कि नयनतारा के साथ उनकी एक्‍शन फिल्‍म अगले साल ईद 2027 के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्‍म का टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है। फ‍िलहाल इसे SVC63 नाम दिया गया है। मुंबई में दो दिन पहले ही इसकी शूटिंग शुरू हुई है। साउथ के दिग्‍गज प्रोड्यूसर द‍िल राजू और ब्‍लॉकबस्‍टर डायरेक्‍टर कहे जाने वाले वामशी पेडिपल्ली के साथ सलमान की इस फिल्‍म को अगले साल की सबसे बड़ी र‍िलीज माना जा रहा है।

SVC63 फिल्म श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स बैनर के तहत बनाई जा रही है। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। तमिल एक्ट्रेस नयनतारा इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग मुंबई में इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू हुई। इससे पहले मेकर्स ने फ‍िल्‍म का ऐलान करते हुए बताया था क‍ि सलमान खान को उनके फैंस अब तक के सबसे अनोखे अवतार में देखेंगे।

सलमान ने शूटिंग की तैयारियों का वीडियो शेयर किया

सलमान ने इंस्टाग्राम पर शूटिंग की तैयारियों का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'थोड़ा दूर की सोचनी चाहिए, इसीलिए ईद की घोषणा की गई है... चिंता मत करो, इस वाली का भी बताएंगे। जब सही समय आएगा, धैर्य रखो, थोड़ा सा सब्र... मेरे जितना ही इंतजार करना पड़ेगा, बहरहाल जो आपका हाल है वो ही मेरा भी हाल है।

ईद पर सलमान खान की सुपरह‍िट फिल्में

इससे पहले भी ईद पर खान की फिल्म रिलीज हो चुकी हैं, जिनमें 'वॉन्टेड' (2009), 'दबंग' (2010), 'बॉडीगार्ड' (2011), 'बजरंगी भाईजान' (2015), 'सुल्तान' (2016), 'किक' (2014) और 'भारत' (2019) शामिल हैं।

नयनतारा ने 2023 में 'जवान' से क‍िया बॉलीवुड डेब्यू

इस फिल्म का निर्माण शिरीष और कुलदीप राठौर कर रहे हैं, जबकि रफी काजी को-प्रड्यूसर हैं। पैडिपल्ली 'येवडू', 'ऊपिरी', 'महर्षि' और 'वरिसु' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। साउथ सिनेमा की सबसे जानी-मानी एक्ट्रेसेस में से एकनयनताराने शाहरुख खान के साथ 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। नयनतारा की फिल्मों में 'चंद्रमुखी', 'गजनी', 'बिल्ला', 'राजा रानी' और 'विश्वासम' शामिल हैं।


सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज का इंतजार

दूसरी ओर, सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' है, जो 2020 में भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष पर आधारित है। इस फिल्‍म की रिलीज का इंतजार है। पहले यह फ‍िल्‍म 17 अप्रैल को ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय, सेना और सेंसर बोर्ड ने फिल्‍म में कई तरह के बदलाव करने को कहा है। बताया जाता है कि इसमें फिल्‍म में कहीं भी 'चीन' का जिक्र नहीं करने के लिए भी कहा गया है। इन कारणों से कथ‍ित तौर पर मेकर्स को करीब 40% ह‍िस्‍सों की शूट‍िंग फ‍िर से करनी पड़ रही है।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts