Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

उत्तर प्रदेश :- आगरा न्यूज : आगरा में आंधी और बारिश से ताजमहल को नुकसान, रॉयल गेट से गिरे नक्काशी के पत्थर, खड़े हुए सवाल

Abhyuday Bharat News / Wed, Apr 8, 2026 / Post views : 268

Share:

आंधी के बीच बारिश होने से पर्यटन बचने के लिए रॉयल गेट के नीचे आकर खड़े हो गए। इस बीच गेट की ऊपरी सतह से पच्‍चीकारी वाले पत्‍थर नीचे गिरने लगे।

agra taj mahal damaged by storm and rain once again

नवल सिंह , आगरा: यूपी के आगरा में मंगलवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन के साथ-साथ ताजमहल को भी प्रभावित किया। विश्व प्रसिद्ध इस ऐतिहासिक स्मारक के रॉयल गेट से छोटे-छोटे पत्थर गिरने लगे। ये पत्थर पच्चीकारी वाले थे, जो गेट की ऊपरी सतह पर नक्काशी से लगाए थे। इस घटना से पर्यटकों को कोई नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन इससे ताजमहल की सुरक्षा और संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

दोपहर बाद करीब 2 बजे के बाद अचानक मौसम खराब हो गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार यानी रॉयल गेट से मुगलिया सल्तनत के पच्चीकारी वाले पत्थर गिरने लगे। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मौके पर मौजूद पर्यटकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।


एक-एक कर नीचे गिरे पत्थर के टुकड़े

धूल भरी आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से बचने के लिए पर्यटक रॉयल गेट के नीचे खड़े हो गए थे। तभी अचानक से गेट के ऊपरी हिस्से में लगे पच्चीकारी वाले पत्थर नीचे गिरने लगे। इससे बचने के लिए पर्यटकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पत्थर के टुकड़ों से किसी को कोई चोट नहीं पहुंची।


रख-रखाव पर उठे सवाल

इस घटना के बाद ताजमहल के रखरखाव और पत्थरों की मजबूती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पिछले कई वर्षों से ऐतिहासिक स्मारकों में पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजे पर लगे पत्थर की तस्तरी और उस पर बनी गोलाकार पत्थर कई बार नीचे गिर चुके हैं।


2018 और 2024 में भी हो चुका है नुकसान

इससे पहले ताजमहल को नुकसान साल 2018 में 130 किलोमीटर की रफ्तार से आई आंधी से हुआ था। तब रॉयल गेट के तीन छोटे गुंबद और पत्थर नीचे के गिरे थे। वहीं दक्षिणी गेट की एक मीनार नीचे गिर गई थी। इसके अलावा पिछले साल 2024 में भी ताजमहल के रॉयल गेट से कई पत्थर गिरे थे जिससे नुकसान हुआ था।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts