ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 124
प्रेम ने बताया कि उन्होंने इस गाने का कन्नड वर्जन खुद लिखा है। और हिन्दी वर्जन रकीब आलम से ट्रांसलेट कराया है। उन्होंने इस बात को माना कि उन्हें हिंदी के बोल के बारे में पता नहीं था, जिसको लेकर इतना आलोचना हो रही है क्योंकि कन्नड़ में तो सब ठीक रहा। किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। सबने पसंद किया। डायरेक्टर ने ये भी कहा कि हिंदी में जो शब्द ट्रांसलेट किए गए हैं, वो उन्हें समझ नहीं आते क्योंकि उनको इस भाषा में महारथ नहीं हासिल है।
उन्होंने कहा, 'मैं गांव से आता हूं, जहां पर - नीचे मत गिरा, उठाओ... ये रोज आम बोलचाल में इस्तेमाल होता है।' फिल्ममेकर ने कहा कि अगर इस गाने के बोल से किसी को ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगते हैं और कहा कि जिन लाइन्स पर विवाद हो रहा था, उसे भी बदल दिया गया है और अपडेटेड वर्जन सेंसर बोर्ड को भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा, 'हमारी इतनी बड़ी फिल्म मामूली से लिरिक्स की वजह से विवादों में फंस गई है। लेकिन इसे खामखा बढ़ा-चढ़ाकर पर पेश किया गया। दुनिया में इससे भी कहीं बड़ी दिक्कतें हैं, जैसे कि युद्ध है, LPG की दिक्कत है, तो सिर्फ एक गाने पर इतना बड़ा बखेड़ा क्यों खड़ा कर दिया?'
जबकि हिंदी में ट्रांसलेट करने वाले रकीब आलम ने 'नवभारत टाइम्स' से बातचीत में बताया था कि डायरेक्टर ने कहा था कि विवाद होगा, तो वह देख लेंगे। उनसे बस वर्ड टू वर्ड ट्रांसलेट करने के लिए बोल दिया था। इनके अलावा, नोरा फतेही ने भी बताया था कि उन्होंने इस गाने के प्रमोशन से खुद को अलग कर लिया है। उनके मुताबिक, तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में उन्होंने इसे शूट किया था और उस भाषा में उसका क्या मतलब है, उसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। संजय दत्त की वजह से उन्होंने इसे किया था। लेकिन अब निर्देशक का कहना है कि उन्हें हिंदी ही नहीं आती। बता दें कि फिल्म 30 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होगी और इसमें शिल्पा शेट्टी भी दिखाई देंगी।
Tags :
#Films News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन