Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: माओवादियों को घेरने के लिए फोर्स लगातार पुलिस कैंप खोल रही है. अबतक 25 पुलिस कैंप बस्तर में खुल चुके हैं.

Admin / Tue, Dec 17, 2024 / Post views : 241

Share:

ABN Express News 24x7 

माओवादियों को घेरने के लिए फोर्स लगातार पुलिस कैंप खोल रही है. अबतक 25 पुलिस कैंप बस्तर में खुल चुके हैं. बस्तर: नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादियों को घेरने के लिए फोर्स लगातार काम कर रही है. इसी कड़ी में सुकमा और बीजापुर के बार्डर एरिया में नया पुलिस कैंप खोला गया. कैंप सरहदी गांव गोल्लाकुंडा में शुरु हुआ है. फोर्स के मुताबिक इलाका हार्डकोर माओवादी हिड़मा का क्षेत्र माना जाता है. लंबे वक्त से हिड़मा यहां एक्टिव है. नक्सलियों का खौफ खत्म करने और इस इलाके में विकास का काम शुरु करने के लिए पुलिस ने ये कैंप स्थापित किया है.गोल्लाकुंडा गांव में खुला कैंप: इलाके में कैंप खोलने का मकसद नक्सली हिड़मा और उसके साथियों पर दबाव बढ़ाना है. हिड़मा के बारे में कहा जाता है कि वो नक्सलियों के सबसे खूंखार बटालियन नंबर 1 का हार्डकोर माओवादी है. इसके साथ ही इस इलाके में बटालियन नंबर एक का दबदबा है और पामेड़ एरिया कमेटी के नक्सली भी सक्रिय हैं. ये इलाका सालों से नक्सलियों का सेफ जोन रहा है. कैंप स्थापित होने से नक्सलियों के मूवमेंट पर ब्रेक लगेगा. हार्डकोर नक्सली हिड़मा का ये इलाका है. जवानों की मौजूदगी से नक्सलियों पर दबाव बढ़ेगा. नक्सल गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी. लोगों के मन में सुरक्षा का भाव भी बढ़ेगा. इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाना आसान होगा. विकास के काम में भी कैंप के होने से तेजी आएगी. :सुंदरराज पी, बस्तर आईजीबस्तर में खुले 25 पुलिस कैंप: बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि गोल्लाकुंडा जैसे क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की उपस्थिति से नक्सलियों की पकड़ कमजोर होगी और उनके लॉजिस्टिक सपोर्ट नेटवर्क पर भी असर पड़ेगा. इस साल बस्तर क्षेत्र में कुल 25 से अधिक नए कैंप खोले गए हैं. इनमें दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में कैंप शामिल है.  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts