Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

मनोरंजन : 'ख्वाबों' से चुराई गई 'सैयारा' की कहानी, सिंगर-एक्टर अमित जाधव का दावा, मेकर्स पर आरोप के साथ दिखाए सबूत...

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 13, 2026 / Post views : 289

Share:

सिंगर और एक्टर अमित जाधव ने 'सैयारा' के मेकर्स पर उनकी कहानी चोरी करने का आरोप लगाया है। अमित का दावा है कि 'सैयारा' की कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म 'ख्वाबों' से कॉपी की गई है। कहानी में कई सारी समानताएं हैं। उन्होंने सबूत भी दिखाए और कहा कि YRF ने 2022 में उनसे संपर्क भी किया था। जानिए पूरा मामला। 

अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर 'सैयारा' ने साल 2025 में रिलीज होने पर तहलका मचा दिया था। फिल्म सुपरहिट रही और इसने अहान-अनीत को रातोंरात स्टार बना दिया था। 'सैयारा' 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार रही। लेकिन सिंगर-एक्टर अमित जाधव ने दावा किया है कि 'सैयारा' की कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म 'ख्वाबों' से कॉपी की गई है। उन्होंने डायरेक्टर मोहित सूरी पर उसकी कहानी चुराने का आरोप लगाया है। अमित जाधव ने सबूत भी दिए हैं और 'सैयारा' और 'ख्वाबों' के प्लॉट में कई समानताएं गिनाई हैं।

अमित जाधव की शॉर्ट फिल्म 'ख्वाबों' साल 2019 में रिलीज हुई थी। उन्होंने 'एचटी सिटी' से बातचीत में कहा कि यशराज फिल्म्स के शानू शर्मा ने उनसे 2022 में एक फिल्म के सिलसिले में संपर्क भी किया था। अमित जाधव का आरोप है कि फिल्म सैयारा के मेकर्स को उन्होंने दोनों फिल्मों समानता को लेकर जो मेल किए थे, उन्होंने उनका भी कोई जवाब नहीं दिया है।

'ख्वाबों' और 'सैयारा' की कहानी, अमित जाधव ने गिनाईं समानताएं

अमित जाधव की शॉर्ट फिल्म 'ख्वाबों' की बेसिक कहानी की बात करें, तो यह एक प्यार में डूबे कपल के बारे में हैं, लेकिन एक दिन इस कपल की दुनिया तब उजड़ जाती है, जब लड़की की याददाश्त चली जाती है। एक दिन वह गायब हो जाती है, तो उसका प्रेमी एक गाना गाकर उसे ढूंढने की कोशिश करता है। 'सैयारा' की कहानी भी एकदम यही है। अमित जाधव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी शॉर्ट फिल्म 'ख्वाबों' के साथ 'सैयारा' की समानताएं गिनाई हैं। 

अमित जाधव के 'सैयारा' के मेकर्स पर आरोप

वहीं, 'हचटी सिटी' से अमित जाधव ने कहा, 'मैंने पिछले साल भी बोलने की कोशिश की थी। दरअसल, मुझे 2022 में YRF टैलेंट से इंस्टाग्राम पर एक डायरेक्ट मैसेज मिला था। वो मुझसे संपर्क करना चाहते थे। मैंने उनसे पूछा कि वो किस प्रोजेक्ट के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मैं वहां किसी को नहीं जानता था। न ही मैंने कोई ऑडिशन दिया था, जिसके लिए वो मुझसे संपर्क करें।'


मुझे 2022 में YRF टैलेंट से इंस्टाग्राम पर एक डायरेक्ट मैसेज मिला था। वो मुझसे संपर्क करना चाहते थे। मैंने उनसे पूछा कि वो किस प्रोजेक्ट के लिए मुझसे संपर्क कर रहे हैं, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

अमित जाधव, सिंगर-एक्टर


'सैयारा' और 'ख्वाबों' की कहानी सेम थी

अमित जाधव ने आगे बताया, ''सैयारा' की रिलीज के एक हफ्ते बाद, मेरे दोस्तों ने मुझे फोन किया और कहा कि तेरी तो कहानी सेम थी। मैं हैरान रह गया। मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, यहां तक कि उनके ऑफिस भी गया, लेकिन मेरे दोस्तों ने कहा कि वो मेरी बात नहीं सुनेंगे, जवाब नहीं देंगे।


सैयारा की रिलीज के एक हफ्ते बाद, मेरे दोस्तों ने मुझे फोन किया और कहा कि तेरी तो कहानी सेम थी। मैं हैरान रह गया। मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, यहां तक कि उनके ऑफिस भी गया, लेकिन मेरे दोस्तों ने कहा कि वो मेरी बात नहीं सुनेंगे, जवाब नहीं देंगे।

अमित जाधव



अमित बोले- कोरियन फिल्म से ज्यादा 'ख्वाबों' से मिलती है 'सैयारा'

वैसे, बता दें कि 2025 में जब 'सैयारा' रिलीज हुई थी, तो इसकी कहानी कोरियन फिल्म A Moment To Remember से मिलती-जुलती बताई गई थी। वह फिल्म साल 2004 में आई थी। लेकिन अमित जाधव का कहना है कि उस कोरियन फिल्म से ज्यादा 'सैयारा' की कहानी उनकी शॉर्ट फिल्म 'ख्वाबों' से मिलती है।

अमित जाधव ने की थी सुसाइड की कोशिश, मां-बाप ने बचा लिया

अमित जाधव ने दावा किया कि वह डिप्रेशन में चले गए थे, क्योंकि वह अपनी शॉर्ट फिल्म को फीचर फिल्म में बदलने की कोशिश कर रहे थे। वह बोले, 'मैं एक सिंगर हूं, इसलिए मुझे काम मिलता रहता था, इससे मुझे थोड़ी राहत मिली। लेकिन एक दिन मैंने लगभग सुसाइड ही कर लिया था। मैं नशे में धुत था। मेरे माता-पिता ने मुझे देख लिया और इस तरह मैं बच गया। मुझे लगा कि दुनिया नहीं चाहती कि मैं सफल होऊं। मुझे किसी भी ऑडिशन के लिए नहीं बुलाया गया।'

स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाने वाले थे अमित जाधव, तभी 'सैयारा' ने खेल कर दिया

अमित जाधव ने बताया कि तब उन्होंने खुद ही स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया। प्रोड्यूसर्स भी ले आए और 2025 में फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे, पर तभी 'सैयारा' आ गई और सबकुछ बिगड़ गया। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने अपनी स्क्रिप्ट रजिस्टर करवाई थी, तो अमित जाधव बोले, 'मैं स्क्रीनराइटर्स असोसिएशन का हिस्सा हूं, लेकिन नहीं, मैंने 2019 में स्क्रिप्ट को रजिस्टर नहीं करवाया क्योंकि यह एक शॉर्ट फिल्म थी और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर सबूत के तौर पर मौजूद थी।


मैंने ईमेल में लिखा था कि मुझे 2022 में भी उनसे एक ईमेल मिला था और सैयारा की कहानी मेरी कहानी से मिलती-जुलती है, इसका जवाब दीजिए। मैंने दो बार ईमेल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मैं चाहता हूं कि मुझे क्रेडिट मिलना चाहिए। या कम से कम किसी प्रोजेक्ट में मुझे कोई रोल मिल जाए।

YRF पर अमित जाधव के आरोप और डिमांड


यशराज फिल्म्स से दोबारा संपर्क की कोशिश की, ऑफिस भी गए, पर....

अमित जाधव का आरोप है कि 'सैयारा' की रिलीज के बाद उन्होंने यशराज फिल्म्स से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की, पर कोई जवाब नहीं मिला। उनकी डिमांड है कि या तो फिल्म में क्रेडिट मिले या फिर किसी प्रोजेक्ट में रोल मिल जाए। वह बोले, 'मैंने ईमेल में लिखा था कि मुझे 2022 में भी उनसे एक ईमेल मिला था और 'सैयारा' की कहानी मेरी कहानी से मिलती-जुलती है, इसका जवाब दीजिए। मैंने दो बार ईमेल किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मैं चाहता हूं कि मुझे क्रेडिट मिलना चाहिए। या कम से कम किसी प्रोजेक्ट में मुझे कोई रोल मिल जाए। बस यही मेरी चाहत है।

कौन हैं अमित जाधव ?


अमित जाधव एक सिंगर और एक्टर हैं। 'वर्ल्ड ऑफ म्यूजिशियंस' के मुताबिक, अमित जाधव सिंगिंग रियलिटी शो X Factor India फाइनलिस्ट रहे हैं। वह एक डांसर भी हैं और दुनियाभर में 750 शोज कर चुके हैं। अमित जाधव को उनके मूनवॉक स्टाइल और स्पिन के लिए X Factor में काफी पसंद किया गया था, और तभी उन्हें फैंस ने AJ नाम दे दिया था। फैंस को लगता था कि उनके डांस मूव्स माइकल जैक्सन जैसे हैं।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts