Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

मनोरंजन : कनाडा में 'धुरंधर 2' के शो में तोड़ी गईं थिएटर स्क्रीन्स, लोगों ने मचाया हड़कंप, एक जगह तो पहुंची पुलिस....

Abhyuday Bharat News / Sat, Mar 21, 2026 / Post views : 141

Share:

फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के बाद से ही धूम मचा रही है लेकिन कुछ देशों में इसे लेकर विरोध भी हो रहा है। कनाडा से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें सिनेमाघरों में स्क्रीन तोड़ी गई है।

फिल्म निर्माता आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई। इसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है और दुनिया भर के सिनेमाघरों में भारी भीड़ उमड़ी है। जहां फैंस फिल्म का जश्न सीटियों, जयकारों और खचाखच भरे शो के साथ मना रहे हैं, वहीं मॉन्ट्रियल की एक चौंकाने वाली घटना ने अब ऑनलाइन सबका ध्यान खींचा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों द्वारा कथित तौर पर थिएटर स्क्रीन को नुकसान पहुंचाने के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और पुलिस अधिकारियों को थिएटर में आते देखा गया। वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, 'फिल्म देखने का मजा किरकिरा हो गया। 'धुरंधर:  की स्क्रीनिंग पूरी तरह से अराजकता में तब्दील हो रही है, पहले सिनेप्लेक्स एटवाटर में, अब एंग्रिग्नन के एक थिएटर में भी ऐसी ही घटना की खबर है।'

कनाडा में तोड़ी गई थिएटर की स्क्रीन

इस वीडियो पर इंटरनेट पर लोगों ने खूब रिएक्ट किया और घटना के कारणों पर तरह-तरह के कयास लगाए। एक कमेंट में लिखा था, 'मैंने सुना है कि इस फिल्म के दौरान कई सिनेमाघर तोड़ दिए गए हैं। अब मैं यह फिल्म जरूर देखूंगा क्योंकि लोग इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं।'


लोगों ने बताए अपने अनुभव

एक कमेंट में लिखा था, 'इन लोगों को किसी के बिजनेस की प्रॉपर्टी को खत्म करने के बजाय फिल्म के प्रति अपनी नाराजगी जतानी चाहिए। ये स्क्रीन सस्ती नहीं हैं। अगली बार बस कुछ बोलिए!!!' कई कनाडाई दर्शकों ने भी अपनी स्क्रीनिंग के दौरान इसी तरह के अनुभवों की शिकायत की और आरोप लगाया कि स्क्रीन बर्बाद हो गई थी।


आदित्य धर की फिल्म की कहानी

आदित्य धर की निर्देशित यह स्पाई थ्रिलर फिल्म रणवीर सिंह के किरदार को दिखाती है और कहानी को वहीं से आगे बढ़ाती है जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। इसमें दिखाया गया है कि कैसे उनके किरदार को एक जासूस बनने की ट्रेनिंग दी जाती है, और फिर कैसे वह अपने मिशन पर निकल पड़ते हैं, जहां वह अंडरवर्ल्ड और आतंकी नेटवर्क को अंदर से खत्म करते हुए सत्ता हासिल करने के करीब पहुंचते हैं।


'धुरंधर: द रिवेंज' का कलेक्शन और कास्ट

इस फिल्म में अर्जुन रामपाल ने आईएसआई मेजर इकबाल, आर. माधवन ने अजय सान्याल, संजय दत्त ने एसपी चौधरी, सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने अहम रोल्स प्ले किए हैं। फिल्म ने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 290.78 करोड़ रुपये और विश्व स्तर पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts