Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

: बिजली बिल को लेकर हुआ ये बदलाव स्‍मार्ट मीटर को लेकर ब‍िजली व‍िभाग ने बदली योजना…

Admin / Tue, Feb 11, 2025 / Post views : 101

Share:
ऊर्जा निगम आधुनिक तकनीकी से युक्त बिजली के स्मार्ट मीटर लगवा रहा है। इसमें पहले मोबाइल फोन की तरह रिचार्ज कर यानी प्रीपेड मोड में सप्लाई देने की योजना थी, लेकिन उपभोक्ताओं में असमंजस को देख निगम ने नीति बदल दी है। ऐसे में स्मार्ट मीटर तो लगाया जाएगा, लेक‍िन बिल फिलहाल मौजूद व्यवस्था की तरह ही आएगा। इसमें कर्मी घर पर बिल देकर जाएगा और उसका भुगतान करना होगा। हालांकि, शुरुआत में कुछ समय तक ऐसा होगा।नई प्रणाली लोगों के समझ में आने के बाद प्रीपेड फीचर सक्रिय कर दिया जाएगा केंद्र सरकार की योजना के तहत बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। कुमाऊं मंडल में इसके लिए अडानी एनर्जी साल्यूशन के साथ अनुबंध हुआ है। तराई-भाबर में नगर और ग्रामीण इलाकों में मीटरों को बदला जाना है। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में सिर्फ नगर मुख्यालय में ही स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। कुमाऊं में 6.55 लाख मीटर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए अनुबंधित कंपनी ने 2.50 लाख से अधिक घरों का सर्वे पूरा कर लिया है। वहीं, नैनीताल जिले में 1.82 लाख नए मीटर लगाए जाने हैं और अभी तक 70 हजार से अधिक घरों में सर्वेक्षण पूरा हो गया है। पहले चरण में ऊर्जा निगम के उपकेंद्रों, कार्यालय, अधिकारी और कर्मचारियों के आवासों को स्मार्ट मीटर से जोड़ा गया है। दूसरे चरण में सरकार कार्यालयों और भवनों में नए मीटर लगाने का काम लगभग पूरा हो गया है। इसी के साथ घरेलू कनेक्शनों के मीटर बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऊर्जा निगम ने काम में तेजी लाने को अनुबंधित कंपनी से टीम बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उपभोक्ताओं पर नहीं बना पाएंगे दबाव स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर अनुबंधित कंपनी के कर्मचारियों की ओर से लोगों पर दबाव बनाने को लेकर शिकायतें आई थीं। इसके बाद ऊर्जा निगम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि लोगाें पर किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। हालांकि, चरणबद्ध तरीके से घरों में मीटर बदलने का काम होता रहेगा। लेकिन यदि कोई व्यक्ति पहले नया मीटर लगवाना चाहता है तो वह निगम से संपर्क कर सकता है। पोस्टपेड व्यवस्था में भी मोबाइल पर दिखेगा रिकॉर्ड स्मार्ट मीटर को शुरुआत में पोस्टपेड व्यवस्था में संचालित करने पर भी लोगों को मोबाइल एप से बिजली खपत पर नजर रखने की सुविधा मिलेगी। उपभोक्ता प्रत्येक आधे घंटे, एक घंटे की समयावधि के अनुसार बिजली उपयोग की स्थिति को देख सकेंगे। साथ ही ऊर्जा निगम भी प्रत्येक उपभोक्ता के बिजली खपत के रिकार्ड पर कंट्रोल रूम से नजर खर पाएगा।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts