Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

उत्तर प्रदेश :- मथुरा न्यूज : ब्रज की होली को बदनाम करने वालों की अब खैर नहीं! पुराने वीडियो वायरल कर रहे यूट्यूबरों पर पुलिस का शिकंजा

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 1, 2026 / Post views : 157

Share:

मथुरा साइबर सेल और आईटी सेल ऐसे सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर्स की पहचान कर रही है जो होली पर छेड़खानी के पुराने वीडियो वायरल कर रहे हैं।

mathura holi

मथुरा: कान्हा की नगरी में लट्ठमार होली और रंगभरनी एकादशी की धूम के बीच सोशल मीडिया पर व्‍यूज और सब्सक्राइबर बढ़ाने की होड़ में लगे इनफ्लुएंसर मथुरा पुलिस की रडार पर आ गए हैं। ब्रज की पावन परंपराओं और विश्वविख्यात होली की छवि को धूमिल करने की साजिश रचने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों के खिलाफ अब पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। उनकी पहचान की जा रही है।

ब्रज में इस समय होली अपनी खुमारी पर है। हर व्यक्ति होली के रंग में सराबोर है। बीते कुछ दिनों से यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर ऐसे कई वीडियो वायरल किए जा रहे हैं, जिनमें महिलाओं के साथ अभद्रता और जबरन रंग डालने जैसी घटनाएं दिखाई गई हैं।



ब्रज की होली आस्था और उल्लास का महापर्व है। इसे फर्जी प्रचार का जरिया बनाने वालों को किसी भी सूरत में बख्‍शा नहीं जाएगा। भड़काऊ कंटेंट डालने वालों पर सीधी एफआईआर दर्ज होगी।

एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार



सालों पुराने वीडियो किए जा रहे वायरल

वायरल हो रहे इन वीडियो की जांच जब मथुरा पुलिस और आईटी सेल ने की तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। ये वीडियो सालों पुराने हैं। जान- बूझकर इसे वायरल किया जा रहा है। इन लोगों का मकसद सिर्फ सस्ती लोकप्रियता बटोरना और धार्मिक नगरी की साख को बट्टा लगाना है।


साइबर सेल और आईटी सेल अलर्ट

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने साइबर सेल और आईटी सेल को अलर्ट कर दिया है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स और चैनलों की कुंडली खराब रही है जिन्होंने ऐसे भ्रामक वीडियो को पोस्ट कर हवा दी है। एसएसपी ने कहा की ब्रज की होली आस्था और उल्लास का महापर्व है। इसे फर्जी प्रचार का जरिया बनाने वालों को किसी भी सूरत में बख्‍शा नहीं जाएगा। भड़काऊ कंटेंट डालने वालों पर सीधी एफआईआर दर्ज होगी।


होली पर अफवाहों से रहें दूर: पुलिस

मथुरा पुलिस की स्पेशल टीम अब 24 घंटे डिजिटल प्लेटफॉर्म की निगरानी कर रही है। ऐसे प्रोफाइल और लिंक की लिस्ट तैयार की जा रही है जो सोशल मीडिया पर लगतार दुष्प्रचार कर रहे हैं। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वह किसी भी संदेश या विवादित वीडियो को बिना पुष्टि के पोस्ट या फॉरवर्ड ना करें। साथ ही सोशल मीडिया पर डिजिटल कचरा फैलाने वाले लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और ब्रज की मर्यादा और परंपरा का सम्मान बनाए रखने में सहयोग करें।

Tags :

#holi

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts