Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

हरियाणा :- गुरुग्राम न्यूज : गुरुग्राम में ऑटो से घर लौट रही नेपाली महिला के साथ तीन लोगों ने किया गैंगरेप, चालक गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Abhyuday Bharat News / Fri, Feb 27, 2026 / Post views : 158

Share:

Gurugram Gang Rape: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां ऑटो से घर लौट रही नेपाली महिला के साथ चालक समेत 3 लोगों ने गैंगरेप किया

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले में ऑटो रिक्शा से घर लौट रही एक नेपाली महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों में ऑटो रिक्शा का चालक भी शामिल है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सदर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। बुधवार को दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में 26 वर्षीय पीड़िता ने कहा कि वह कुरुक्षेत्र में रहती है और वहां एक निजी कंपनी में काम करती है।

दोस्त से मिलने गुरुग्राम आई थी पीड़िता

शिकायत में कहा गया है कि मंगलवार को वह गुरुग्राम में एक दोस्त से मिलने आई थी। इसमें कहा गया है कि हालांकि, दोस्त को न पाकर वह परेशान हो गई और उसने शराब पी ली। अधिकारियों ने पीड़िता के हवाले से कहा कि इसके बाद वह एक ऑटो-रिक्शा में बैठ गई, जिसमें पहले से ही तीन लोग सवार थे। वह इतनी नशे में थी कि उसे कुछ भी स्पष्ट रूप से याद नहीं था। जब उसे होश आया तो उसने खुद को नाहरपुर रूपा इलाके के एक कमरे में पाया, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया।

आरोपी ऑटो चालक को किया गिरफ्तार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहाकि अपनी शिकायत में नेपाली महिला ने तीन पुरुषों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार रात को मुख्य आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल आरोपी ऑटो चालक से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित महिला की भी काउंसलिंग करवाई जा रही है । 

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts