Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

मौसम विभाग अलर्ट : कल का मौसम 9 मार्च: उत्तर भारत में बढ़ेगा गर्मी का असर, 7 राज्यों में होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट..

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 8, 2026 / Post views : 153

Share:

देशभर में गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में गर्मी का प्रकोप और तेज होगा। वहीं IMD ने 7 राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

नई दिल्ली: मार्च की शुरुआत के साथ ही देशभर के कई हिस्सों में गर्मी का असर तेज हो गया है। पहाड़ी राज्यों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में तापमान सामान्य से 5 से 8 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में तापमान 3 से 5 डिग्री अधिक रह सकता है। अगले तीन दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी।

  • IMD के अनुसार, गर्मी के तेज होते असर के बीच बीच नए पश्चिमी विक्षोभ के के कारण 9 से 11 मार्च के बीच पश्चिमी हिमायली क्षेत्रों में मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर हिमाचल में कहीं-कहीं 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।


  • मौसम विभाग ने जम्मू, कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत 7 राज्यों में 9 से 14 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

  • IMD के अनुसार, विदर्भ, पश्चिम राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में 8 से 12 मार्च तक हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।


दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम ये है कि अभी से ही लोग एसी का इंतजाम करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले तीन दिनों हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबकि 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों की तरह यहां भी 10 मार्च तक दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं सामान्य गति से हवाएं चलेंगी। मोटे तौर पर देखें तो उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में गर्मी का प्रकोप शुरू होने वाला है।

कल आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?


शहर

अधिकतम तापमान (9 मार्च)

न्यूनतम तापमान (9 मार्च)

दिल्ली

36°C

17°C

मुंबई

34°C

25°C

कोलकाता

34°C

23°C

चेन्नई

32°C

23°C

लखनऊ

34°C

20°C

पटना

33°C

23°C

रांची

32°C

19°C

भोपाल

35°C

15°C

जयपुर

38°C

20°C

शिमला

27°C

16°C

नैनीताल

22°C

11°C

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकतर जिलों में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन में लोगों ने बाहर निकलना कम कर दिया है। IMD के अनुसार, 9 से 11 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान राज्य में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम?

8 से 10 मार्च के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।

Tags :

#breking news

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts