Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

मनोरंजन न्यूज : विजय देवरकोंडा ने शेयर कीं होने वाली दुल्हन रश्मिका मंदाना संग हल्दी की तस्वीरें, दिखाई शानदार डेकोरेशन

Abhyuday Bharat News / Wed, Feb 25, 2026 / Post views : 133

Share:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 25 फरवरी को हल्दी की रस्म हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। अब खुद विजय ने हल्दी सेरिमनी की तस्वीरें शेयर की हैं और डेकोरेशन की झलक दिखाई है। रात को मेहंदी की रस्म होगी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 26 फरवरी को उदयपुर में शादी है। शादी की रस्मों की शुरुआत मंगलवार, 24 फरवरी से क्रिकेट मैच और संगीत के साथ हुई। इसके बाद बुधवार, 25 फरवरी को हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। सोशल मीडिया पर हल्दी की तस्वीरें पहले से ही छाई थीं, और अब खुद दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा ने हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों में हल्दी के वेन्यू और डेकोरेशन की झलक दिखाई है।

एक तस्वीर में फूलों की चादर से जमीन ढकी है और उसके बीचोंबीच दो टेबल रखे नजर आ रहे हैं, जो दूल्हे राजा विजय देवरकोंडा और होने वाली दुल्हन रश्मिका मंदाना के लिए हैं। दूसरी तस्वीर में रश्मिका और विजय के नाम के दो फ्लोरल प्लेकार्ड हैं। इनमें से एक पर रश्मिका का निकनेम- रूशी लिखा हुआ है।

rashmika vijay haldi

रश्मिका और विजय की शादी में परिवार और करीबी लोग

मालूम हो कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को बेहद निजी समारोह में सात फेरे लेंगे। इसमें परिवार के अलावा सिर्फ करीबी दोस्त शामिल होंगे। रश्मिका और विजय, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के काफी करीब हैं और वह इस शादी का हिस्सा हैं। सोशल मीडिया पर रश्मिकाऔर विजय की हल्दी-मेहंदी की कई तस्वीरें लीक  हो गई हैं, जो वायरल हैं और फैंस बेहद एक्साइटेड हैं।

rashmika haldiरश्मिका और विजय की हल्दी में मेहमान

26 फरवरी की सुबह 8 बजे लेंगे सात फेरे

'अभ्युदय भारत न्यूज ' की एक रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका और विजय  26 फरवरी को सुबह 8 बजे सात फेरे लेंगे और बाकी की रस्में दिन में ही हो जाएंगी। रश्मिका और विजय का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन 24 फरवरी को ‘विरोश प्रीमियर लीग’के साथ हुआ था, जिसमें कपल ने अन्य लोगों के साथ तरह-तरह के गेम्स खेले। इसके बाद रात को संगीत सेरिमनी हुई। अब बुधवार 25 फरवरी को दिन में हल्दी की रस्म हुई और शाम को मेहंदी की रस्म होगी।

रश्मिका मंदाना और विजय की शादी में मेहमान, पीएम मोदी को न्योता

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में शामिल होने के लिए कई मेहमान पहले ही उदयपुर पहुंच चुके हैं और कुछ शादी वाले दिन तक पहुंच जाएंगे। डायरेक्‍टर संदीप रेड्डी वांगा के अलावा राहुल रवींद्रन और आशिका रंगनाथ समेत कई सेलेब्स पहुंच चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी कपल ने शादी का न्योता दिया है, पर वह शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, पीएम मोदी ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को ढेर सारी शुभकामनाएं भेजी हैं।

3 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन

शादी के बाद तीन मार्च को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का हैदराबाद में रिसेप्शन होगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होने की खबरें हैं, जिनमें साउथ और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी

रश्मिका और विजय देवरकोंडा की लव मैरिज है। दोनों को साथ काम करते हुए एक-दूसरे से प्यार हुआ था। रश्मिका और विजय ने साल 2018 में आई फिल्म 'गीता गोविंदम' में साथ काम किया था। इसके बाद वह 'डियर कॉमरेड' में भी साथ नजर आए। साथ काम करते हुए नजदीकियां बढ़ती गईं। रश्मिका और विजय ने कभी भी अपने रिश्ते को पब्लिकली ऑफिशियल नहीं किया, पर उनके कनेक्शन को लेकर कुछ न कुछ हिंट्स मिलते चले गए। और अब शादी से चंद दिन पहले रविवार, 22 फरवरी को कपल ने शादी की बाद सोशल मीडिया पर कन्फर्म की थी और सभी का शुक्रिया अदा किया था।

Tags :

#Films News

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts