Tue, 30 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत घुरसेना में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित 90 ग्रामीणों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

इंडिगो फ्लाइट की सूरत में इमरजेंसी लैंडिंग, आसमान में बेहोश हुआ 3 साल का मासूम, एक बेहतर समन्वय की बदौलत बची जान

पंजाब को जल्द मिलेगा स्थायी DGP, UPSC आज करेगी 3 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का पैनल शॉर्टलिस्ट

जिला परिषद अध्यक्ष रिंकी सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई सियासत

नकटी गांव पहुंची कांग्रेस : प्रभावित परिवारों का सुना दर्द, दीपक बैज ने कहा- विधानसभा में उठाएंगे मुद्दा… भूपेश बघेल बोल

FIFA World Cup 2026 में 8,254 करोड़ का रिकॉर्ड प्राइज पूल

इंडो-पैसिफिक कमांड से ‘इंडो’ गायब अब सर्जियो लगा रहे मक्खन, ट्रंप-मोदी केमिस्ट्री के नाम पर सुनाई सुबह 6 बजे वाली कहानी

फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और घोटाले का ‘कॉकटेल’ मामलाः किराएदारों ने घर मालिकन के नाम पर लिया 18 करोड़ का लोन....

19 साल बाद दर्द और एक्शन में लौट रहे Emraan Hashmi, Awarapan 2 के टीजर रिलीज

मानसून में मसालों को रखें सुरक्षित, नहीं तो स्वाद के साथ सेहत पर भी पड़ सकता है असर …

सूचना

उत्तर प्रदेश :- बाराबंकी न्यूज : बाराबंकी के पंपों पर क्यों उमड़ रहे लोग, क्या डीजल-पेट्रोल की कमी? DM शशांक त्रिपाठी ने स्थिति की साफ....

Abhyuday Bharat News / Fri, Mar 6, 2026 / Post views : 164

Share:

बाराबंकी के पेट्रोल पपों पर डीजल-पेट्रोल को लेकर लंबी लाइन लगने का मामला सामने आया है। इसको लेकर डीएम ने स्थिति स्पष्ट कर दी है।

बाराबंकी: अमेरिका और इस्राइल की ईरान पर हमला बढ़ने के बाद से खाड़ी देशों में तनाव भड़का हुआ है। ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल-डीजल संकट को लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता जताई जा रही है। हालांकि, अभी इस प्रकार की कोई स्थिति कहीं पर बनती नहीं दिखी है। लेकिन, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से अफवाह फैलने लगी। हालांकि, प्रशासन ने अफवाह का खंडन किया है।

दरअसल, जिले में अफवाह फैलते ही पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसको देखते हुए प्रशासन को स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी है। बाराबंकी डीएम शशांक त्रिपाठी  इस मामले में साफ किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। दूसरी तरफ, अफवाह के बाद लोग टंकियां और कनस्तर लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए।

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल, डीजल कमी की अफवाह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगी। इसके कारण जिला प्रशासन की ओर से सफाई देनी पड़ गई। जिला सूचना कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर भ्रामक सूचनाएं वायरल हो रही हैं।

इसको लेकर बाराबंकी डीएम शंशाक त्रिपाठी ने सफाई देते हुए बताया कि यह खबरें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। कहीं पर भी डीजल-पेट्रोल की कमी जैसी स्थिति नहीं है।

अफवाहों पर प्रशासन अलर्ट

डीएम ने बताया कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है। प्रशासन लगातार पेट्रोल पंपों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। कहीं भी ईंधन की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाकर लोगों में भ्रम और अनावश्यक चिंता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे मामलों को प्रशासन गंभीरता से ले रहा है। विभिन्न माध्यमों से निगरानी की जा रही है।

भ्रामक खबर फैलाने पर एक्शन

डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, डीएम ने अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें। सोशल मीडिया पर ऐसी सूचनाओं को शेयर करने से बचें। किसी भी जानकारी के लिए प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

Tags :

#uttarpradesh

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts