Wed, 28 Oct 2026
Logo

ब्रेकिंग

भोपसरा में विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण

लईका चिन्हारी' ऐप से आउट ऑफ स्कूल व दिव्यांग बच्चों की पहचान हेतु राज्य स्तरीय व्यावहारिक प्रशिक्षण निमोरा में संपन्न

छत्तीसगढ़ में हल्की ठंड की शुरुआत, अगले चौबीस घंटे में गिर सकता है तापमान,

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की का

विश्वास का फायदा उठाकर शासकीय व्याख्याता ने निजी स्कूल के खाते में कर दी सेंध-मारी, दीदी शिक्षण समिति के पदाधिकारी ने की

जीत कर भी गले मेँ आती है हार की माला, एक बड़ा भूमि घपला सामने आएगा

SP के नाम पर 10 हजार की ठगी, पुलिस को शर्म नहीं शोहरत लगती है

शिक्षक का आज, शिक्षा का कल : बदलती कक्षा, बढ़ती अपेक्षाएँ और शिक्षा के भविष्य की नई दिशा

सरस्वती शिशु मंदिर बैतलपुर में प्रांतीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेले का भव्य समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

सूचना

मां बम्लेश्वरी मंदिर किसका, ट्रस्ट, राजपरिवार या गोंड-आदिवासी समाज का:पूजा पद्धति पर विवाद, भवानी बहादुर बोले- परंपरा बदली, सभी समाजों को मिले प्रतिनिधित्व

घर में घुसकर मां-बेटे का मर्डर:भतीजे ने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया; जादू-टोने के शक में वारदात, डोंगरगढ़ में 3 अरेस्ट

शराब घोटाला, कांग्रेस भवन पहुंचाए गए 860-880 करोड़:ED का दावा- कांग्रेस नेता रामगोपाल की मॉनिटरिंग में पहुंचा कैश, 9.06 करोड़ की संपत्ति अटैच

: झारखंड में आलू लेकर जाने वाले वाहनों को क्यों रोका जा रहा, सताने लगा और रेट बढ़ने का डर

Admin / Mon, Dec 2, 2024 / Post views : 485

Share:
why vehicles carrying potatoes being stopped in jharkhand fear of rate increase

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड-बंगाल अंतरराज्यीय सीमा पर आलू को लेकर आने वाले वाहनों को रोकने संबंधी सूचना पर रविवार को संज्ञान लिया। उन्होंने राज्य की मुख्य सचिव अलका तिवारी को तत्काल मामले का समाधान करने का निर्देश दिया।

आलू लेकर जाने वाले वाहनों को क्यों रोका जा रहा

मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री से निर्देश मिलने के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत से इस मामले में फोन पर बातचीत की। बंगाल के मुख्य सचिव ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जल्द ही एक कमेटी बनाकर आलू के मामले का निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। बता दें बंगाल सरकार ने राज्य में आलू का भंडार बनाए रखने, कीमत को नियंत्रित रखने के लिए अंतरराज्यीय आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सताने लगा और रेट बढ़ने का डर

झारखंड में आलू की कुल आपूर्ति का करीब 60 फीसदी बंगाल से आता है। ऐसे में कम आपूर्ति से खुदरा बाजार में आलू की कीमतें बढ़ सकती है। हाल के दिनों में प्रति किलो आलू की कीमत में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। खुदरा बाजार में आलू 40 रुपये प्रति किलो तक मिल रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मिल रही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश लगातार दे रहे हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही बोकारो में बालू और दुमका में लॉटरी के अवैध धंधे की शिकायत मिलने पर संबंधित जिलों के उपायुक्तों को तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया है।

धनबाद में चौथे दिन भी खड़े रहे आलू भरे ट्रक

पश्चिम बंगाल पुलिस ने लगातार चौथे दिन रविवार को भी आलू लदे ट्रकों को झारखंड में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी। इससे निराश आलू लदे कई ट्रक वापस लौट गए। हालांकि दो-तीन आलू लदे ट्रक डिबुडीह चेकपोस्ट से एक किमी की दूरी पर खड़े हैं। चालकों को आशा है कि बंगाल पुलिस ट्रकों को छोड़ेगी और हमलोग निकल जाएंगे। डिबुडीह चेकपोस्ट पर खड़े होकर आदेश का इंतजार कर रहे हैं। बंगाल पुलिस बैरिकेडिंग कर जांच करती रही।

अन्य राज्यों पर भी पड़ सकता है असर

ट्रकों को तिरपाल खोलकर चेक किया जा रहा था। जिन ट्रकों में आलू मिल रहा है, उन्हें वापस बंगाल के गोदाम में लौटाया जा रहा था। ऐसे में ट्रक चालक भी परेशान हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल में अभी भी आलू की कीमत 30-32 रुपए प्रतिकिलो है। किंतु ज्यादा दिन तक ट्रक को रोका गया तो झारखंड सहित अन्य प्रदेशों में आलू की कीमत में काफी वृद्धि हो सकती है। एग्यारकुंड अंचल के सीओ कृष्ण कुमार मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आलू लदे ट्रकों को रोके जाने के मामले को उन्होंने अपने वरीय अधिकारियों को सूचित कर दिया है। आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts