Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: साऊथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन क्यों हुए गिरफ्तार, पुष्पा 2 एक्टर पर क्या है आरोप ? जानें

Admin / Fri, Dec 13, 2024 / Post views : 234

Share:

ABN EXPRESS NEWS 24x7

हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ में महिला की मौत मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में मची भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और 2 अन्य घायल हुए थे।

अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। अभिनेता की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस बीच एक्टर को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। टॉलीवुड सुपरस्टार को संध्या थिएटर महिला की मौत के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और दो बच्चे घायल हुए थे। इसी मामले में अब अभिनेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है मामला

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज से ठीक पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर की सुबह पुष्पा 2 का प्रीमियर रखा गया था। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे थे। ये खबर फैलते ही सुपरस्टार को देखने हजारों की तादाद में भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई और इसमें एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के परिवार की शिकायत पर अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अब अल्लू अर्जुन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन से पूछताछ

अभिनेता अल्लू अर्जुन को 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में पूछताछ के लिए हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया है। चिक्कड़पल्ली एसीपी, एल रमेश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा- 'हां, उन्हें (अल्लू अर्जुन को) गिरफ्तार कर लिया गया है।'

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts