ब्रेकिंग
सूचना
Abhyuday Bharat News / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 104
कुल मिलाकर, इस बार दर्शकों को हिंदी में विजय सालगांवकर और मलयालम में जॉर्जकुट्टी की दो अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। बहरहाल, ताजा जानकारी ये है कि ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के कारण खाड़ी देशों में तनाव का माहौल है। जबकि भारतीय फिल्मों के लिए UAE एक बड़ा बाजार है। ऐसे में 'टॉक्सिक' की तर्ज पर ही 'दृश्यम 3' की रिलीज टालने पर विचार किया जा रहा है। इस बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक,जीतू जोसेफ और उनकी टीम 'दृश्यम-3' को बड़े स्तर पर ग्लोबल रिलीज करना चाहते हैं। मध्य पूर्व में संघर्ष को देखते हुए वह सिनेमा पर इसके असर से वाकिफ हैं। जैसे-जैसे तनाव बढ़ रहा है, खाड़ी देशों में भारतीय फिल्मों के बिजनस पर बुरा असर दिख रहा है। ऐसे में मोहनलाल भी इसको लेकर चिंता में है, क्योंकि विदेशों में उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। खासकर 'दृश्यम' फ्रेंचाइज की इस अगली फिल्म को लेकर दर्शक खासे उत्साहित हैं।
इससे पहले, गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी यश की 'Toxic: A Fairy Tale For Grown-Ups' की रिलीज डेट भी 19 मार्च से बढ़ाकर 4 जून कर दी गई थी। इसके पीछे भी खाड़ी देशों में अनिश्चित हालात का हवाला दिया गया था। 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने से रणवीर सिंह की 'धरंधर 2 को बड़ा फायदा हुआ है। साउथ के सिनेमाघरों में तेलुगू छोड़कर अब इसके सामने कोई कंपीटिशन नहीं है। हां, तेलुगू में पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' ने 'धुरंधर: द रिवेंज' को जरूर नुकसाना पहुंचाया है।
'दृश्यम 3' को इस फ्रेंचाइज की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है। ऐसे में उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। माना जा रहा है कि यह जॉर्जकुट्टी की कहानी का समापन करेगी। पिछली दो फिलमों में जॉर्जकुट्टी एक ऐसा किरदार बनकर उभरा है, जो 'क्लासिक अपराधी' है। अपने परिवार की रक्षा के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कहानी का अंत कैसे होता है। बीते दिनों डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने कहानी को लेकर कुछ हिंट दिए थे। उन्होंने बताया था कि वक्त के साथ जॉर्जकुट्टी को लेकर उसके आसपास के लोग अब क्या सोचते हैं, कहानी उसी आधार पर आगे बढ़ेगी।
जीतू जोसेफ ने 'द न्यू इंडियन एक्सप्रेस' से बात करते हुए बताया था, 'यह फिल्म इस बात पर केंद्रित है कि साढ़े चार साल बाद जॉर्जकुट्टी के जीवन में क्या होता है। यही इस कहानी का मुख्य सार है। पहले दो पार्ट को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने हमें यह विश्वास दिलाया कि जॉर्जकुट्टी की यात्रा में अभी और भी बहुत कुछ कहना बाकी है। उसके आस-पड़ोस के बहुत से लोग अब यह दबे सुर में मानने लगे हैं कि हो ना हो, जॉर्जकुट्टी गुनहगार है, भले ही वह कानून को चकमा देने में सफल रहा है। अब कई साल बीत जाने के बाद वह खुद की और परिवार की सच्चाई को किस तरह छुपाता है, या उसका भेद खुल जाता है, कहानी इसी को दिखाएगी।
'दृश्यम 3' में मोहनलाल के अलावा मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, सिद्दीकी एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी जीतू जोसेफ ने ही लिखी है। जबकि आशीर्वाद सिनेमाज के बैनर तले एंटनी पेरुम्बावूर ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट का अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि कनाडा और अमेरिका में इसकी डिस्ट्रिब्यूटरशिप के लिए पहले ही 10 करोड़ रुपये की डील हो चुकी है।
Tags :
#Films News
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन