Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

स्पोर्ट्स : 'थोड़ा सा आप गिरेबान में झांक के देखो', वर्ल्ड कप से बाहर होकर पाकिस्तान का बुरा हाल, आकाश चोपड़ा ने दिखाया आईना

Abhyuday Bharat News / Sun, Mar 1, 2026 / Post views : 151

Share:

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। उनके बाहर होने पर मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने पूरी टीम पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

नई दिल्ली: जिस बात का डर था वही हुआ। पाकिस्तान की टीम एक और आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच से बाहर हो चुकी है। टूर्नामेंट के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 5 रन से हरा दिया। हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को यह मैच कम से कम 65 रन से जीतना था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब पाकिस्तान के बाहर होने पर भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और मौजूदा समय के मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने सवाल खड़े किए हैं।

आकाश चोपड़ा ने दिखा दिया आईना

आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में केवल एक टेस्ट खेलने वाले देश को हराया है। उन्होंने याद दिलाया कि पाकिस्तान भारत और इंग्लैंड से हारा, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

आकाश चोपड़ा ने कहा, 'पाकिस्तान का टूर्नामेंट से बाहर हो जाना यह कुदरत का निजाम नहीं है, यह एक्चुअली इंसाफ है। थोड़ा सा आप गिरेबान में झांक के देखें और सोचें कि आपने सिर्फ एक टेस्ट प्लेइंग नेशन को हराया है... जस्ट वन टेस्ट प्लेइंग नेशन।ट

हर बड़े मैच में हारा पाकिस्तान

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा, 'आप भारत से हारे, आप इंग्लैंड से हारे और एक मैच जीतकर वो भी उस टीम के सामने जो ऑलरेडी टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, आप सोच रहे हैं कि बड़े मार्जिन से जीत जाते तो कैलकुलेशन सही हो जाती। साहिबजादा फरहान के अलावा क्या किसी ने भी बल्लेबाजी के दृष्टिकोण से समय की कसौटी पर खरा उतरा है। आखिरी मैच में फखर थे, पर फखर तो आपकी स्टार्टिंग इलेवन में ही नहीं थे।'

श्रीलंका से बड़ी जीत जरूरी थी

पाकिस्तान की आखिरी उम्मीद श्रीलंका के खिलाफ मैच पर टिकी थी। सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए उन्हें श्रीलंका को 147 रनों तक सीमित करना था, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। आकाश ने कहा कि पाकिस्तान ने उस श्रीलंका टीम के खिलाफ जीत दर्ज की जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी लेकिन बड़े अंतर से जीतने की उनकी कैलकुलेशन धरी की धरी रह गई।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts