Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

स्पोर्ट्स : Shreyas Iyer: वापसी हो तो श्रेयस अय्यर जैसी, बिना दौड़े ही बना डाले 58 रन

Abhyuday Bharat News / Tue, Jan 6, 2026 / Post views : 203

Share:

Himachal Pradesh vs Mumbai: विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 82 रनों की शानदार पारी खेली। अय्यर की ये पारी इसलिए खास है क्योंकि वो दर्दनाक चोट के बाद पहली बार कोई मैच खेल रहे हैं।

Shreyas Iyer in Vijay Hazare Trophy: श्रेयस अय्यर ने क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की है। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड के मैच में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ धुआंधार 82 रन बनाए, चोट के बाद पहली बार प्रोफेशनल क्रिकेट मैच खेल रहे अय्यर ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के लगाए। अय्यर शतक बना सकते थे लेकिन कुशल पाल की गेंद पर उन्होंने अमनप्रीत को कैच दे दिया और वो आउट हो गए। हालांकि अपनी पारी में उन्होंने 58 रन बिना दौड़े ही बना डाले, जिससे ये पता चलता है कि वो कितनी अच्छी फॉर्म में हैं।

श्रेयस अय्यर ने मुसीबत में टीम को संभाला

श्रेयस अय्यर की 82 रनों की पारी की सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने मुसीबत के वक्त में ये रन बनाए। मुंबई की टीम ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में पहले दो विकेट सस्ते में गंवा दिए थे। जायसवाल 18 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हो गए और सरफराज खान ने 10 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने मुशीर खान के साथ मिलकर बेहतरीन साझेदारी की। अय्यर ने शुरुआती धीमी की, पहली 18 गेंदों पर उन्होंने 8 ही रन बनाए लेकिन जैसे ही उनकी नजरें जमीं, उन्होंने चारों ओर शॉट्स खेले।  इस खिलाड़ी ने मयंक डागर, कुशल पाल, अभिषेक कुमार को आड़े हाथों लिया। 20 गेंद डॉट खेलने के बावजूद अय्यर ने हर चौथी गेंद पर बाउंड्री जमाई जो कि कमाल की बात है। 

श्रेयस अय्यर ने पास किया टेस्ट

श्रेयस अय्यर के लिए ये मुकाबला मैच से ज्यादा टेस्ट था। दरअसल अय्यर का न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम में चयन तो हुआ है लेकिन मैच फिटनेस के आधार पर ही वो सीरीज में खेल पाएंगे। यही वजह है कि बीसीसीआई ने उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी का ये मैच खेलकर फिटनेस प्रूव करने के लिए कहा और अब इस खिलाड़ी ने फिटनेस के साथ-साथ अपनी फॉर्म भी साबित कर दी है। बता दें श्रेयस अय्यर का बल्ला विजय हजारे ट्रॉफी में काफी रन उगलता है। इस टूर्नामेंट में उनका औसत 60 से ज्यादा का है। वो 1900 से ज्यादा रन बना चुके हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 7 शतक और 8 अर्धशतक लगाए हैं।

Tags :

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts