Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

स्पोर्ट्स क्रिकेट :- न्यूज़ : Watch: कुलदीप के साथ विराट का कपल डांस, नहीं देखा होगा ऐसा सेलिब्रेशन; विशाखापट्टनम वनडे का वीडियो वायरल

Abhyuday Bharat News / Sat, Dec 6, 2025 / Post views : 188

Share:

Watch: कुलदीप के साथ विराट का कपल डांस, नहीं देखा होगा ऐसा सेलिब्रेशन; विशाखापट्टनम वनडे का वीडियो वायरल                                                Virat Kohli Kuldeep Yadav Dance: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मैच में विराट कोहली और कुलदीप यादव का कपल डांस का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.                                                                      virat kohli and kuldeep yadav couple dance video viral visakhapatnam odi india vs south africa match Watch: कुलदीप के साथ विराट का कपल डांस, नहीं देखा होगा ऐसा सेलिब्रेशन; विशाखापट्टनम वनडे का वीडियो वायरल विराट कोहली और कुलदीप यादव का डांस                                                      विराट कोहली का अंदाज बेहद निराला है, मैदान पर मस्ती करते रहते हैं. कभी डांस मूव्स, तो कभी किसी की एक्टिंग करते रहते हैं. कुछ ऐसा ही भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मैच में हुआ. भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 270 रनों पर सिमट गई थी. इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने 106 रनों की पारी खेली. दरअसल जब कुलदीप यादव ने कॉर्बिन बॉश को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को आठवां झटका दिया, तब विराट और कुलदीप ने कपल डांस किया.

कुलदीप यादव और विराट कोहली का दोस्ताना अंदाज में डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बॉश का विकेट लेने के बाद कुलदीप ने विराट का हाथ पकड़ा, फिर दोनों ने कपल डांस पर फैंस का दिल जीता. भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा ODI मैच हास्यास्पद लम्हों से भरा रहा. टॉस जीतने के बाद केएल राहुल भी ऊर्जा से भर गए थे, क्योंकि 20 मैचों के बाद भारतीय टीम पहला टॉस जीती थी.                                                                   भारतीय टीम के लिए कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने चार-चार विकेट लिए. नतीजन दक्षिण अफ्रीकी टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 270 रनों पर सिमट गई. बताते चलें कि इस वनडे सीरीज में दोनों टीम एक-एक की बराबरी पर हैं और तीसरा मैच जीतने वाली टीम सीरीज की विजेता कहलाएगी.

दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए क्विंटन डिकॉक बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं, जिन्होंने तीसरे ODI मैच में 106 रनों की शतकीय पारी खेली. यह उनके वनडे करियर की 23वीं सेंचुरी रही, जिससे वो ODI में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कुमार संगाकारा के साथ बराबरी पर आ गए हैं. वहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में उनकी 7वीं सेंचुरी रही. भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक के मामले में सनथ जयसूर्या की बराबरी कर ली है.                                                                 

Tags :

ट्रेंडिंग न्यूज

SORTS

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts