Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर यूपी में 7 दिनों का राजकीय शोक, आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

Admin / Fri, Dec 27, 2024 / Post views : 297

Share:
ABN Express News 24x7  यूपी सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है जो एक जनवरी तक रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे। कांग्रेस ने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं और शनिवार शाम श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मनमोहन सिंह को उनके योगदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • एक जनवरी तक आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय झंडा, नहीं होंगे सरकारी आयोजन
  • पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक, झुका कांग्रेस का झंडा
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों का राजकीय शोक की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव जितेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए। राजकीय शोक एक जनवरी तक रहेगा। इस दौरान प्रदेश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ कोई भी सरकारी कार्यक्रम नहीं होंगे। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव का पत्र आने के बाद प्रदेश सरकार ने यह आदेश जारी किया है। फ्लैग कोड आफ इंडिया नियम के अनुसार राष्ट्रीय या राजकीय शोक के दौरान हर स्थान पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया जाता है। इनमें संसद और विधानसभाओं से लेकर केंद्र सरकार के कार्यालय, सचिवालय तक शामिल हैं। इसके अलावा प्रदेश में किसी तरह का कोई औपचारिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। सार्वजनिक समारोह और आधिकारिक मनोरंजक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध रहेगा।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts