Mon, 29 Jun 2026
Logo

ब्रेकिंग

दिल्ली के अस्पताल से फरार अंडरट्रायल 48 घंटे में गिरफ्तार, बीमारी का बहाना बनाकर हुआ था गायब ; हिमाचल से पकड़ाया

पुरी में देवस्नान पूर्णिमा की धूम: मुख्यमंत्री मोहन माझी समेत हजारों श्रद्धालुओं ने किए महाप्रभु के दर्शन

बेटियों की शादी में मददगार साबित हो रही मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, पात्र परिवारों को मिल रही 71 हजार रुपये तक की सहाय

सोशल मीडिया पर सिख गुरु साहिबान के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, लुधियाना में पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे निहंग सि

हत्या या कुछ और : लापता बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग

दिल्ली में नई ईवी पॉलिसी 1 जुलाई से लागू होगी, सीएम रेखा गुप्ता ने किया ऐलान, जानें क्या होंगे बड़े बदलाव

CM साय का बड़ा ऐलान: बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने दी गई 3 महीने की अतिरिक्त मोहलत, सरचार्ज पूरी तरह माफ

बिलासपुर सेंट्रल जेल के बंदी की मौत, नहाने के दौरान गिरने से सिर पर आई गंभीर चोट

दिल्ली में MCD टोल टैक्स नियमों में बदलाव की तैयारी, कमर्शियल वाहनों पर हर साल 5% बढ़ोतरी का प्रस्ताव

मोदी कैबिनेट विस्तार की चर्चा तेज: MP से 1 और सांसद बनेंगे केंद्र में मंत्री! रेस में सबसे आगे तरुण चुघ का नाम

सूचना

: किशोरी से छेड़खानी के आरोप में नवाब सिंह यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin / Tue, Aug 13, 2024 / Post views : 258

Share:
ABN EXPRESS NEWS 24x7 कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के बेहद करीबी रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव को पुलिस ने एक किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी कॉलेज में नौकरी मांगने के लिए अपनी बुआ के साथ आई थी। रविवार की देर रात किशोरी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। कॉलेज पहुंची पुलिस ने नवाब सिंह यादव को वहां से आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया। सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद सपा ने बाकायदा पत्र जारी कर पांच साल पहले से पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए नवाब सिंह यादव से पल्ला झाड़ लिया है। पार्टी की ओर से जारी पत्र के मुताबिक नवाब सिंह यादव कभी भी पार्टी के प्रारंभिक सदस्या या सक्रिय सदस्य भी नहीं हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि तिर्वा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी अपनी बुआ के साथ रविवार को किसी काम से लखनऊ गई थी। Kannauj Case Teenager Allegation on SP Leader Nawab Singh Yadav Secret Captured in Video दोनों करीब रात 11 बजे वापस तिर्वा पहुंचे। जहां से दोनों शहर के करीब स्थित चंदन महाविद्यालय पहुंचीं। नवाब सिंह यादव ने किशोरी को अपने कॉलेज में नौकरी देने के लिए बुलाया था। इसी दौरान जब किशोरी की बुआ बाथरूम गई तो मौका देखकर आरोपी ने छेड़खानी शुरू कर दी। बुआ के वापस आने के बाद उसने किसी तरह यूपी 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दी। रात करीब डेढ़ बजे यूपी 112 और सदर कोतवाली पुलिस कॉलेज पहुंची और छात्रा के बताए मुताबिक आरोपी नवाब सिंह यादव को मौके से पकड़ कर कोतवाली ले गई। Kannauj Case Teenager Allegation on SP Leader Nawab Singh Yadav Secret Captured in Video दो मिनट के वीडियो में कैद है रात का राज इस बीच दो मिनट चार सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। पहली ही नजर में यह साफ पता चल रहा है कि यह वीडियो किसी पुलिसकर्मी ने बनाया है। पुलिस की ओर से बनाया गया यह वीडियो लोगों तक कैसे पहुंचा, इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वीडियो के शुरुआती हिस्से में वह किशोरी दिखती है, जिसकी शिकायत पर पुलिस पहुंची है। इसमें किशोरी शमीज पहने दिख रही है। पुलिस वाले के सवाल पर वह कहती दिख रही है कि वह रात करीब नौ बजे यहां अपनी बुआ के साथ पहुंची है। नवाब सिंह का नाम लेते हुए कह रही है कि उन्होंने उसके कपड़े उतारे है। इस बीच पुलिस उसी किशोरी के पीछे-पीछे नवाब सिंह यादव के कॉलेज में बने उनके कार्यालय में पहुंचती है। जांच के दौरान सुबह से शाम तक अस्पताल बना रहा छावनी नवाब सिंह यादव को जिस किशोरी से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, उसकी मेडिकल जांच के दौरान जिला अस्पताल छावनी बना रहा। पुलिस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। उसे सुबह जिला अस्पताल ले जाया गया, देर शाम वन स्टॉप सेंटर पहुंचा दिया गया। हालांकि इस दौरान किशोरी के परिजन अलग-अलग बयान देते रहे। एसपी अमित कुमार आनंद के मुताबिक यह कार्रवाई किशोरी की शिकायत पर हुई है। उसने 112 डायल कर जो बात कही है, वह रिकॉर्ड में है। सोमवार को मेडिकल जांच का कुछ हिस्सा हुआ है। मंगलवार को भी जांच करवाई जाएगी।  

Tags :

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts