Fri, 15 May 2026
Logo

ब्रेकिंग

छत्तीसगढ़: कोरबा में हाथियों का तांडव, फसलों को भारी नुकसान

अघोषित आपातकाल की ओर बढ़ रहा देश’— जयसिंह अग्रवाल का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई-ईंधन संकट पर उठाए सवाल...

’छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर वि

रायपुर : ’इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल डेका’

पति पत्‍नी और वो दो' मूवी रिव्‍यू

नमाज नहीं, लंदन से आएगी वाग्देवी की मूर्ति, भोजशाला परिसर मंदिर है, एमपी हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में अमित शाह से की मुलाकात

आज का मौसम 15 मई: अगले 24 घंटे के अंदर 10 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी हवा IMD की चेतावनी

तेल-गैस पर हाहाकार, लंबा खिंच रहा पश्चिम एशिया संकट, रूसी तेल पर छूट बढ़ाए अमेरिका, भारत की मांग

बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी, जनता चुकाएगी कीमत; पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने पर भड़के राहुल गांधी

सूचना

Mehndi : जानें दुल्हन को शादी से पहले मेहंदी क्यों लगाई जाती है?

Abhyuday Bharat News / Tue, Apr 7, 2026 / Post views : 115

Share:

आज हम आपको शादी से पहले दुल्हन के हाथों में मेंहदी लगाने का कारण बताएंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

भारत में शादी से पहले मेहंदी की रस्म की जाती है। यह रस्म होने वाली दुल्हन के लिए बेहद खास मानी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी की रस्म का चलन अभी का नहीं है बल्कि यह बरसों से चलता आ रहा है। इसके साथ ही मेहंदी दुल्हन के सोलह श्रृंगार का हिस्सा है। जिसके कारण मेहंदी का महत्व बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शादी से पहले दुल्हन के हाथों में मेहंदी क्यों लगाई जाती है, मेहंदी लगाने का कारण क्या है। शायद नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कि शादी से पहले दुल्हन के हाथों में मेहंदी क्यों लगाई जाती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।

45+ मेहंदी डिज़ाइन हाथों के पीछे लगवाने के लिए | Best Mehendi Designs for  Backhand

history of mehendi

क्या आप जानते हैं कि मेहंदी को बॉडी आर्ट का सबसे पुराना रूप माना जाता है। बता दें कि मेहंदी शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द 'मेंढिका' से हुई है, जिसका मतलब मेहंदी का पौधा होता है। इसके साथ ही मेहंदी का उपयोग वैदिक काल से होता आ रहा है और इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि खूबसूरत राजकुमारी क्लियोपेट्रा ने अपने शरीर को रंगने के लिए मेंहदी का ही इस्तेमाल किया था।

पारंपरिक रिवाज है मेहंदी लगाना

Top 5 Leg Mehndi Design of 2024: जब पैरों पर लगेगी ऐसी मेहंदी तो पांव चूमने  को मजबूर होंगे पिया जी, देखें Leg Mehndi के 5 सबसे खूबसूरत डिजाइन | Times  Now Navbharat

disha parmar mehendi design

मेहंदी आमतौर पर शादी से कुछ दिन पहले दूल्हा और दुल्हन के हाथों और पैरों पर लगाई जाती है। मेहंदी को सौभाग्य की निशानी माना जाता है। यह दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवारों के बीच प्यार को दर्शाता है। इसके अलावा ऐसा कहा जाता है कि दुल्हन की मेहंदी का रंग होने वाली दुल्हन और उसकी सास के बीच प्रेम को भी दर्शाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, मेहंदी का रंग होने वाले जोड़े के बीच प्यार का प्रतिनिधित्व भी करता है। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी जितनी देर तक अपना रंग बरकरार रखती है, यह नवविवाहित जोड़े के लिए उतना ही भाग्यशाली होता है।

मेहंदी लगाने के फायदे

मेहंदी लगाना सिर्फ भारतीय परंपरा को नहीं दर्शाता है बल्कि मेहंदी लगाने से कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी होते हैं। तो चलिए जानते हैं मेहंदी लगाने के फायदों के बारे में।

तनाव को करें कम

शादी की सारी मस्ती के साथ मानसिक और शारीरिक तनाव भी आता है। मेहंदी आपके शरीर और तनावग्रस्त नसों को शांत करने में मदद करती है। इसके साथ ही मेहंदी से आपके शरीर और दिमाग को आराम और शांत महसूस होता है। यही नहीं मेहंदी सिरदर्द और बुखार के इलाज में भी मदद करती है।

Top 5 Leg Mehndi Design of 2024: जब पैरों पर लगेगी ऐसी मेहंदी तो पांव चूमने  को मजबूर होंगे पिया जी, देखें Leg Mehndi के 5 सबसे खूबसूरत डिजाइन | Times  Now Navbharat

इस शादी सीजन हाथों पर लगाएं वेडिंग मोटिफ्स वाली मेहंदी, हर कोई करेगा तारीफ:  Wedding Mehndi Designs

मेहंदी में होते हैं हीलिंग गुण

क्या आप जानते हैं कि मेहंदी में हीलिंग गुण होते हैं? जी हां यह सच है। ऐसा इसलिए क्योंकि मेहंदी प्राकृतिक पत्तों से बनाई जाती है इसलिए अगर फंक्शन के दौरान दूल्हा, दुल्हन या परिवार के किसी अन्य सदस्य को चोट या खरोंच लग जाए तो आप उस जगह पर मेहंदी लगा सकते हैं। मेहंदी से चोट की जलन कम होगी और यह घाव को भरने में भी मदद करती है।

जोड़े के बीच बढ़ाता है प्यार

माना जाता है कि मेहंदी या मेहंदी का रंग और सुगंध कामोत्तेजक के रूप में काम करता है जो जोड़े के बीच प्यार को बढ़ाता है। साथ ही, जब होने वाली दुल्हन को मेहंदी लगाई जाती है, तो यह न केवल मेहंदी और पानी का एक सादा पेस्ट होता है, बल्कि इसमें लौंग का तेल, नीलगिरी का तेल जैसी अन्य सामग्री भी डाली जाती है ,जो बेहद फायदेमंद होते हैं। ये प्राकृतिक चीजें न केवल मेहंदी को काला करते हैं बल्कि इसमें कई अद्भुत औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं।

मेहंदी डिजाइन में आया बदलाव

sonam kapoor mehendi design

समय के साथ, मेहंदी का चलन बदल गया है और अब दुल्हनें मेहंदी केट्रेंडी डिज़ाइन चुन रही हैं। सफेद मेहंदी, सेमी-स्टोन वाली मेहंदी, शिमरी मेहंदी और भी कई मेहंदी डिजाइन चलन में हैं। इसके साथ ही दुल्हनें इन दिनों ट्रेडिशनल मेहंदी को ट्रेंडी ट्विस्ट दे रही हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Tags :

#LIFESTYLE

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

Related Posts